Move to Jagran APP

IMA POP: लंबी असफलता के बाद भी नहीं मानी हार, लगातार 15वीं बार कोशिश करने के बाद बने सैन्य अधिकारी

IMA POP जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले के जेएसएस जमवाल ने। उन्होंने सैन्य अफसर बनने का सपना देखा था। लगातार 15वीं बार कोशिश करने के बाद वह सैन्य अधिकारी बन गए। लगातार मेहनत की और असफलताओं का सामना भी किया लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी। किसी भी तरह का नकारात्मकता की बजाय वह बस आगे बढ़ते गए।

By Jagran News Edited By: Nirmala Bohra Sun, 09 Jun 2024 09:25 AM (IST)
IMA POP: लंबी असफलता के बाद भी नहीं मानी हार, लगातार 15वीं बार कोशिश करने के बाद बने सैन्य अधिकारी
IMA POP: जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले के जेएसएस जमवाल

जागरण संवाददाता, देहरादून: IMA POP: अगर आप किसी चीज को पाने की ठान लें तो आपकी सफलता के रास्ते में कोई भी नहीं आ सकता। इसी बात को साबित किया है जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले के जेएसएस जमवाल ने। उन्होंने सैन्य अफसर बनने का सपना देखा था। इसके लिए लगातार मेहनत की और असफलताओं का सामना भी किया, लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी।

लगातार 15वीं बार कोशिश करने के बाद वह सैन्य अधिकारी बन गए। उन्होंने बताया कि सेना में अफसर बनने की प्रेरणा अपने पिता से ली। उनके पिता सूबेदार जयकुमार जमवाल ने बताया कि बेटे ने एनडीए, सीडीएस, एयर फोर्स कामन एडमिशन टेस्ट, एससीसी की परीक्षा दी पर सफलता नहीं मिली। हार नहीं मानी और किसी भी तरह का नकारात्मकता की बजाय बस आगे बढ़ता गया। आखिरकार एसीसी के माध्यम से वह अफसर बन गया है।

दून के उत्कर्ष भी बने सेना में अफसर

भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) से पासआउट होकर उत्कर्ष त्यागी सेना में अफसर बन गए हैं। उन्होंने दून का गौरव बढ़ाया है। उत्कर्ष ने एनडीए खड़कवासला पुणे और आइएमए देहरादून से सेना की ट्रेनिंग पूरी की है। उत्कर्ष के पिता डा. योगेश कुमार त्यागी डीआईटी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और मां सारिका त्यागी गृहिणी हैं।

डा. योगेश कुमार ने बताया कि उत्कर्ष बचपन से ही मेधावी रहे हैं। उनका सपना शुरू से ही सेना में अफसर बनने का रहा है। उत्कर्ष ने 12वीं तक की शिक्षा डीपीएस देहरादून से प्राप्त की। इसके बाद डीआइटी विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की। उत्कर्ष के छोटे भाई सार्थक त्यागी जालंधर से मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे हैं।