मुख्यमंत्री व मुख्यसचिव के संरक्षण में अवैध खनन: तीरथ
भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर खनन माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगते हुए कहा कि अवैध खनन का खेल मुख्यमंत्री और मुख्यसचिव की शह पर चल रहा है।
देहरादून। भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर खनन माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगते हुए कहा कि अवैध खनन का खेल मुख्यमंत्री और मुख्यसचिव की शह पर चल रहा है।
गुरुवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा दरिया भूमि वाले न बेचे जा सकने वाले 189 पट्टे भूमाफिया को सौंप दिए गए हैं। सभी पट्टे कालसी व बाजपुर में चल रहे हैं। इन्हें उक्त क्षेत्र के मंत्रियों का भी संरक्षण प्राप्त है।
कांग्रेस के 12 विधायक हमारे संपर्क में
भाजपा के अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत का बयान कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा सकता है। पत्रकार वार्ता में तीरथ रावत ने कहा की कांग्रेस के 12 विधायक उनके संपर्क में हैं, जो प्रदेश हित में कभी भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं। यदि जरूरत पड़ी तो उनके नामों का खुलासा भी किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल, कार्यालय प्रभारी उर्बदत्त भट्ट आदि उपस्थित रहे।
पढ़ें-स्टिंग सीडी मामले में राजनीति कर रही भाजपा: दिनेश अग्रवाल