Move to Jagran APP

बदले जाएंगे आइएएस अधिकारियों के पदभार

प्रदेश में एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के अधिकारियों के तबादले होने तय हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 08:45 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 08:45 PM (IST)
बदले जाएंगे आइएएस  अधिकारियों के पदभार
बदले जाएंगे आइएएस अधिकारियों के पदभार

राज्य ब्यूरो, देहरादून: प्रदेश में एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के अधिकारियों के तबादले होने तय हैं। मुख्य सचिव बनने से पहले जो विभाग बतौर अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश के पास थे, उनका आवंटन अभी किसी अन्य अधिकारी को नहीं हुआ है। इसके अलावा विदेश से प्रशिक्षण समाप्त करके लौटे आइएएस डी सैंथिल पांडियन और आर राजेश कुमार अभी प्रतीक्षारत हैं। इनको भी नया पदभार आवंटित किया जाना है।

loksabha election banner

प्रदेश में हाल ही में नए मुख्य सचिव के पद पर वरिष्ठ आइएएस ओमप्रकाश की तैनाती हुई है। इससे पहले वह अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री, अध्यक्ष राजस्व परिषद, अपर मुख्य सचिव खनन व तकनीकी शिक्षा जैसे अहम विभाग देख रहे थे। उनके मुख्य सचिव बनने के बाद उक्त विभागों को नए सिरे से अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव अथवा सचिवों को आवंटित किया जाएगा। इसके अलावा हाल ही में अध्ययन के लिए विदेश गए दो आइएएस अधिकारी भी वापस आ गए हैं। इन दोनों ने शासन में ज्वाइनिंग दी है। इसके अलावा एक अन्य अधिकारी आशीष जोशी जल्द विदेश से वापस लौट कर शासन में ज्वाइनिंग देने वाले हैं। इन अधिकारियों को भी पदभार दिए जाने हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसे देखते हुए एक बार फिर कार्मिक विभाग से अधिकारियों की सूची तलब की है। ऐसे में माना जा रहा है कि शासन में एक बार फिर आइएएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव तय हैं।

आइपीएस अधिकारियों के तबादले भी जल्द

शासन जल्द ही आइएएस अधिकारियों के साथ अब भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) अधिकारियों के तबादलों की भी तैयारी कर रहा है। दरअसल, कुछ समय पहले शासन ने कुछ जिलों में जिलाधिकारी बदले हैं। अब जिलों में पुलिस कप्तान बदलने की बारी है। कुछ समय पहले शासन ने चुनिंदा आइपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे, लेकिन कई जिले ऐसे हैं जहां लंबे समय से पुलिस अधिकारी जमे हुए हैं। माना जा रहा है कि इस सप्ताह इनके भी तबादले हो सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.