विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाईपास मार्ग के विरोध में उतरे होटल व्यवसायी, बीआरओ की इस योजना का किया विरोध, दी आंदोलन की चेतावनी

By Sumit KumarEdited By:
Published: Thu, 03 Mar 2022 06:47 PM (IST)

होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी ने बृहस्पतिवार को बीआरओ के कमांडर राजेश राय तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को ज्ञापन दिया। साथ ही ...और पढ़ें

बाईपास मार्ग के विरोध में उतरे होटल व्यवसायी।
बाईपास मार्ग के विरोध में उतरे होटल व्यवसायी।

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी: आलवेदर सड़क के तहत गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के बड़ेथी से तेखला पुल स्यूणा सिरोर होते हुए हीना तक बाईपास की योजना है। इससे गंगोरी नेताला का क्षेत्र आलवेदर रोड से कट जाएगा। इसके चलते बीआरओ की इस योजना का विरोध शुरू हो गया है। इसको लेकर होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी ने बृहस्पतिवार को बीआरओ के कमांडर राजेश राय तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को ज्ञापन दिया। साथ ही चारधाम आलवेदर परियोजना को यथावत रखने की मांग की। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।

उत्तरकाशी से भैरवघाटी तक आलवेदर रोड निर्माण की अनुमति मिलने के बाद सीमा सड़क संगठन ने निर्माण को लेकर सर्वे का कार्य भी शुरू कर दिया है। इसी के तहत बड़ेथी से होते हुए तेखला पुल तक उत्तरकाशी बाईपास और तेखला पुल से लेकर स्यूणा, सिरोर हीना तक नेताला बाईपास बनाने की योजना है। भले ही इन बाईपास मार्ग को वैकल्पिक रूप में रखा है, लेकिन इन दोनों बाईपास बनने से उत्तरकाशी से लेकर हीना तक करीब 150 होटल व्यवसायियों का व्यवसाय ठप हो जाएगा। इसी आशंका को लेकर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा के नेतृत्व में होटल व्यवसायी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और बीआरओ के कमांडर राजेश राय से मिले। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने कहा कि तेखला से लेकर हीना के बीच गंगोरी, गर्मपानी, गणेशपुर, नेताला स्टेशन पड़ते हैं। इन स्थानों पर लंबे समय से स्थानीय निवासी होटल व्यवसाय संचालित कर रहे हैं। नेताला तो पर्यटक हब बन चुका है। गंगोत्री जाने वाला यात्री नेताला ही रुकना चाहता है।

यह भी पढ़ें- टोल दोगुना करने के विरोध में ट्रांसपोर्टर बैठे धरने पर, पुलिस की इस बात पर जताई सहमति

बीआरओ की ओर से आलवेदर रोड की बाईपास बनाने की योजना है, जिससे ये सभी स्टेशन गंगोत्री हाईवे से कट जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में होटल व्यवसायी रवींद्र नेगी, राजेंद्र पंवार, विजयपाल मखलोगा, महेश पंवार, आशीष कुडिय़ाल, प्रताप राणा, धनपाल पंवार, सुबोध रावत, शूरवीर चौहान, बिंदेश कुडिय़ाल, दीपेन्द्र पंवार, प्रकाश भद्री आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- Russia Ukraine News: देहरादून के ऋषभ को डागी के साथ आने की मिली अनुमति, जल्द ही हंगरी से लेंगे फ्लाइट