Move to Jagran APP

Holi 2023 Tips: होली के उल्लास में रखें अपना ख्याल, थोड़ी सी लापरवाही से आखों और त्वचा को हो सकता है नुकसान

Holi 2023 Tips रंगों के त्योहार होली का बड़ी ही उत्सुकता से इंतजार किया जा रहा है। लेकिन रंग खेलते हुए अगर थोड़ी सी लापरवाही हो जाए तो आपकी आखों और त्वचा को नुकसान हो सकता है।

By Jagran NewsEdited By: Nirmala BohraTue, 07 Mar 2023 02:37 PM (IST)
Holi 2023 Tips: होली के उल्लास में रखें अपना ख्याल, थोड़ी सी लापरवाही से आखों और त्वचा को हो सकता है नुकसान
Holi 2023 Tips: थोड़ी सी लापरवाही से आखों और त्वचा को नुकसान हो सकता है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: Holi 2022 Tips : रंगों के त्योहार होली का बड़ी ही उत्सुकता से इंतजार किया जा रहा है। होली से जुड़ा है रंग, गुलाल व अबीर। लेकिन रंग खेलते हुए अगर थोड़ी सी लापरवाही हो जाए तो आपकी आखों और त्वचा को नुकसान हो सकता है।

त्योहार का मजा किरकिरा न हो और खुशियां बरकरार रहें इसके लिए कुछ एहतियात बरतने की आवश्यकता है। कुछ सुझाव पर ध्यान देकर आप होली के आनंद को दोगुना कर सकते हैं।

होली पर्व पर मिलावटी रंगों की बिक्री

जिला चिकित्सालय के चर्म रोग विशेषज्ञ डा. अनिल आर्य के अनुसार आम तौर पर होली पर्व पर मिलावटी रंगों की बिक्री भी शुरू हो जाती है। आम उपभोक्ता इन रंगों की पहचान नहीं कर पाते और सगे-संबंधियों के बीच खुशी मनाते इन्हीं का प्रयोग करते हैं। इससे त्वचा पर विपरीत प्रभाव शुरू हो जाता है। रंग खेलने से पहले कुछ सावधानियां रखकर इनके बुरे असर से बचा जा सकता है।

आंखों में चले जाएं तो कार्निया को पहुंच सकता है नुकसान

दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय के वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डा. सुशील ओझा बताते हैं कि गुलाल में ऐसे छोटे-छोटे कण मौजूद होते हैं, जो यदि आंखों में चले जाएं तो कार्निया को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कार्नियल एब्रेशन ऐसी ही एक इमरजेंसी होती है, जहा आखों से निरंतर पानी गिरता रहता है और दर्द भी बना रहता है।

यदि ध्यान न दिया जाए तो आखों में संक्रमण या अल्सर हो सकता है। होली पर गुब्बारों के इस्तेमाल से आखों में अंदरूनी रक्स्राव हो सकता है या किसी प्रकार की भी चोट लग सकती है। आखों को किसी प्रकार का खतरा हो, उससे पहले आप किसी अच्छे नेत्र रोग विशेषज्ञ से अवश्य ही संपर्क करें।

ये बरतें सावधानी

  • कोई रंग लगाने आए तो अपनी आखों को बंद रखें।
  • आखों में चश्मा पहनें, जिससे खतरनाक रंगों के रसायन से आपकी आखें बच सकें।
  • सिर पर टोपी या हैट लगाएं, जिससे बाल रंगों के दुष्प्रभाव से बचे।
  • बच्चों को गुब्बारों से खेलने के लिए उत्साहित न करें, क्योंकि गुब्बारे आखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  • अपने रंग लगे हाथों को आखों के पास न ले जाएं। आखों को मसलने या रगड़ने की गलती भी न करें।
  • चेहरे पर कोल्ड क्रीम लगाएं ताकि रंग आसानी से निकल जाए।
  • यदि आखों में कोई रंग चला जाए तो तुरंत पानी के छीटे मारें।