Move to Jagran APP

होली मिलन में लोकगीतों पर झूमी महिलाएं, तिलक लगाकर आपसी सौहार्द बनाए रखने का लिया संकल्प

रंगों का पर्व होली मनाने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठन फूलों व गुलाल की होली खेलने ढोलक की थाप पर गीत और नृत्य प्रस्तुत कर तैयारी में जुट गए हैं। इसी क्रम में शनिवार को विभिन्न संगठनों ने हषरेल्लास के साथ होली मिलन समारोह मनाया।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Sun, 28 Mar 2021 11:05 AM (IST)Updated: Sun, 28 Mar 2021 11:05 AM (IST)
होली मिलन में लोकगीतों पर झूमी महिलाएं, तिलक लगाकर आपसी सौहार्द बनाए रखने का लिया संकल्प
होली मिलन में लोकगीतों पर झूमी महिलाएं।

जागरण संवाददाता, देहरादून। रंगों का पर्व होली मनाने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठन फूलों व गुलाल की होली खेलने, ढोलक की थाप पर गीत और नृत्य प्रस्तुत कर तैयारी में जुट गए हैं। इसी क्रम में शनिवार को विभिन्न संगठनों ने हषरेल्लास के साथ होली मिलन समारोह मनाया। साथ ही गुलाल का तिलक लगाकर आपसी सौहार्द बनाने का संकल्प लेते हुए एक दूजे का पर्व की बधाई दी।

loksabha election banner

रासलीलाओं का मंचन

अखिल भारतीय नेहरू ब्रिगेड की ओर से मन्नूगंज स्थित गोपालभवन धर्मशाला में 32वां होली महोत्सव मनाया गया। प्रियंका के निर्देशन में भगवान कृष्ण की रासलीलाओं का मंचन और कलाकारों ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक राजकुमार, अशोक वर्मा, डॉ. भारत सभरवाल, रामकुमार वालिया ने होली का पर्व सादगी से मनाने की अपील की। इस मौके पर ब्रिगेड के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष संतराम शर्मा, विनोद प्रताप, रीतू नंदा, दीपाली, पंडित वेदप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।

फूलों की होली खेली

क्लेमेनटाउन स्थित वेलमेड हॉस्पिटल में वेलमेड हेल्थकेयर सोसायटी के सदस्यों ने फूलों की होली खेली। इस मौके पर डॉ. चेतन शर्मा, डॉ. ईशान शर्मा, सुनील कुकरेती आदि मौजूद रहे।

गीत और नृत्य से मोहा मन

गोर्खाली सुधार सभा व गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मानेकशॉ सभागार में होली मिलन समारोह मनाया गया। इस दौरान फूलों की होली खेली गई। महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक गीत और नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर गोदावरी थापली, प्रभा शाह, पूजा सुब्बा, माया पंवार, आकांक्षा, ज्योति कोटिया, गीता श्रेष्ठा, नंदा, सरोज, सीमा शाही आदि मौजूद रहे।

कविताओं से बिखेरे रंग

ब्राह्मण समिति की ओर से होली मिलन और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कैनाल रोड स्थित साकेत कॉलोनी में समिति के संरक्षक रामनरेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, सुबासचंद सतपति ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम शुरू किया। इसके बाद कवि डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, डॉ.राम विनय सिंह, जयकुमार भारद्वाज, रजनीश त्रिवेदी, अमित गोदियाल, अरुण शर्मा, गिरधर शर्मा, डॉ. रचना शर्मा ने रचनाएं प्रस्तुत कीं। मौके पर समिति के अध्यक्ष अरुण शर्मा, अनुराग गौड़, विजय जोशी, सुशीला शर्मा, रुचि शर्मा, विद्या भारद्वाज, सत्या मिश्र, रविंद्र आनंद मौजूद रहे।

रंगों का पर्व देता है एकता का संदेश

उत्तराखंड विद्वत सभा और उत्तराखंड पुरोहित समाज के सदस्यों ने तालाब स्थित रामेश्वर श्री शिव मंदिर में फूलों की होली खेलकर होली मिलन समारोह मनाया। सभा के अध्यक्ष डॉ. संदीप रतूड़ी ने कहा कि रंगों का पर्व एकता का संदेश देता है। इस मौके पर महासचिव चंद्रप्रकाश ममगाईं, आचार्य दिनेश तिवाड़ी, भगवती प्रसाद थपलियाल, विजेंद्र प्रसाद ममगाईं, दाताराम बड़थ्वाल, गोपाल काला आदि मौजूद रहे।

संघ कार्यालय में उड़ा अबीर-गुलाल

मातृ मंडल सेवा भारती की ओर से संघ कार्यालय में आयोजित होली मिलन में जमकर अबीर-गुलाल उड़ा। महिलाओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर सुरिक्षत होली मनाने की अपील की। तिलक रोड स्थित संघ कार्यालय में शनिवार को होली मिलन में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री की पत्नी डॉ. रश्मि त्यागी रावत ने शिरकत की, जबकि बतौर विशिष्ट अतिथि निर्मला जोशी, पूनम चौहान, शोभा उनियाल शामिल हुईं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रीता गोयल ने और संचालन प्रांत मंत्री मंजू कटारिया व महानगर मंत्री सुनीता पांडे ने किया। मुख्य अतिथि ने होली के उल्लास के बीच कोरोना गाइडलाइन का ख्याल रखने की अपील की। इस दौरान खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनका संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष मालनी जिंदल ने किया। महिलाओं ने गुलाल उड़ाते हुए होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया। इस मौके पर कमल धारिया, सपना, बबीता आदि शामिल रहीं।

भजनों पर झूमे लोग

ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद ने महात्मा खुशीराम सार्वजनिक पुस्तकालय में होली गीत, भजन, कीर्तन की प्रस्तुति के साथ होली मिलन समारोह मनाया। प्रेम शंकर, अश्वनी शुक्ला, श्रवण त्रिपाठी, बृजेश शुक्ला ने लोकगीतों की प्रस्तुति देकर समा बांधा। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष सिद्धनाथ उपाध्याय, महासचिव डीपी पांडेय, वीडी शर्मा, दिनेश मिश्र आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Holi 2021: होलिका दहन रविवार को, सोमवार को खेली जाएगी रंगों की होली

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.