विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dehradun: हिंदू युवती पर दो मुस्लिम युवकों ने कसी फब्तियां, मच गया हंगामा; स्‍वजन व ग्रामीण पहुंचे थाने

By rajesh panwarEdited By: Nirmala Bohra
Published: Sun, 02 Jul 2023 09:04 AM (IST)

Dehradun News हरबर्टपुर में सहारनपुर रोड पर एक हिंदू युवती पर दो मुस्लिम युवकों ने फब्तियां कसी और छेड़खानी की। ...और पढ़ें

Dehradun News: हिंदू युवती पर मुस्लिम युवकों ने कसी फब्तियां, चौकी में हंगामा
Dehradun News: हिंदू युवती पर मुस्लिम युवकों ने कसी फब्तियां, चौकी में हंगामा

HighLights

  1. बाजार से घर लौटते हुए युवती से दो युवकों ने छेड़खानी
  2. पुलिस ने स्वजन से ली तहरीर, मामले की जांच कर रही पुलिस

जागरण संवाददाता, विकासनगर: Dehradun News: हरबर्टपुर में सहारनपुर रोड पर एक हिंदू युवती पर दो मुस्लिम युवकों ने फब्तियां कसी और छेड़खानी की। जिसके चलते स्वजन और ग्रामीणों ने चौकी में आकर हंगामा किया। वहां से आक्रोशित ग्रामीण ढकरानी चौकी पहुंचे। कोतवाल ने आक्रोशित स्वजन की बात सुनी और कार्रवाई का भरोसा देकर ग्रामीणों को शांत कराया। दोनों युवकों के खिलाफ स्वजन ने तहरीर दी है।

हरबर्टपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव की युवती शनिवार को सामान लेने के लिए हरबर्टपुर बाजार में आई थी। शाम को घर लौटते वक्त सहारनपुर रोड पर दो मुस्लिम युवकों ने युवती पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी। विरोध करने पर युवकों ने छेड़खानी की। युवती ने पूरा प्रकरण स्वजनों को बताया।

आक्रोशित स्वजन व ग्रामीण पुलिस चौकी पहुंचे, जहां पर उन्होंने इसको लेकर हंगामा किया। यहां से वे ढकरानी चौकी पहुंचे। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित ग्रामीण आरोपितों की तुरंत धरपकड़ की मांग पर अड़े रहे। जिसको देखते हुए कोतवाल संजय कुमार ने पुलिस टीम को आरोपित युवकों की धरपकड़ के लिए भेजकर ग्रामीणों को शांत किया।

उधर, कोतवाल संजय कुमार के अनुसार, युवती पर फब्तियां कसने वाले दो युवकों के खिलाफ तहरीर आई है। चौकी में मामला दर्ज किया जा रहा है। आरोपितों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम भेजी गई है।