यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में देहरादून समेत चार जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी
Uttarakhand Weather Update प्रदेश के चार जिलों में मानसून की बारिश का दौर जारी रहेगा। आने वाले चौबीस घंटे में ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update प्रदेश के चार जिलों में मानसून की बारिश का दौर जारी रहेगा। आने वाले चौबीस घंटे में देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ व नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं एक से दो दौर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली भी चमकने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्र में हल्के बादल छाये रहने व कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। प्रदेश के मैदानी भागों में मौसम शुष्क रहेगा।
रविवार रात को देहरादून और आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं रात्रि दो बजे करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। इस दौरान 65.3 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। जबकि हरिद्वार में इस दौरान 16.4 मिलीमीटर बारिश हुई। देर रात हुई बारिश के बाद सोमवार दोपहर 12 बजे से तेज धूप खिली रही। इस दौरान दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 34.5 रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 20.5 रिकार्ड किया गया।
उधर, पहाड़ी जिले चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी व पौड़ी जनपदों में दिनभर हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही, जिससे गर्मी व उमस ने बेहाल किया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले चौबीस घंटे में दून समेत चार जिलों में बारिश हो सकती है।
