विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के कलाकारों ने देहरादून में खेला किक्रेट, मैच के बाद छलकाए पैग... पहुंच गए थाने

Published: Sun, 13 Sep 2026 08:34 AM (IST)

देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मैच के बाद शराब पीने के मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया गया।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। राजीव गांधी अंतराष्ट्रीय स्टेडियम में मैच के बाद पैग छलकाना तीन युवकों को भारी पड़ गया। शराब पीने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद रायपुर थाना पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

युवकों की पहचान योगेश दहिया निवासी राई, जिला सोनीपत, हरियाणा, सचिन निवासी ग्राम राई, जिला सोनीपत, हरियाणा व भूपेश कुमार निवासी कैमरी, जिला हिसार, हरियाणा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- शराब के नशे में नदी में नहाने की सनक: परिजनों ने रोका, फिर भी पेड़ से कूद गया युवक; 90 मीटर तैरकर हुआ लापता

थानाध्यक्ष रायपुर संजीत कुमार ने बताया कि स्टेडियम में इन दिनों हरियाणा के कलाकारों के मैच चल रहे हैं। गुरुवार को मैच के बाद कुछ खिलाड़ी शराब पीकर हुड़दंग मचाने लगे। इसकी किसी ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी।

प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए रायपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर वीडियो में दिख रहे तीनों युवकों के संबंध में जानकारी हासिल की। जानकारी जुटाने के बाद तीनों को हिरासत में लिया गया। तीनों युवकों को थाने लाकर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।