विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऋषिकेश में हरियाणा का युवक गंगा में डूबा, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने चलाया सर्च अभियान

By Sumit KumarEdited By:
Published: Sun, 03 Apr 2022 10:39 AM (IST)

चार दोस्त हरियाणा से घूमने आए थेजो तपोवन एक होटल में रुके थे। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सभी ...और पढ़ें

थाना मुनिकीरेती के नीम बीच तपोवन में एक युवक गंगा में नहाते वक्त डूब गया।
थाना मुनिकीरेती के नीम बीच तपोवन में एक युवक गंगा में नहाते वक्त डूब गया।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: थाना मुनिकीरेती के नीम बीच तपोवन में एक युवक गंगा में नहाते वक्त डूब गया। युवक की तलाश में एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने सर्च अभियान चला रही है। मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि चार दोस्त हरियाणा से घूमने आए थे,जो तपोवन एक होटल में रुके थे। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सभी दोस्त नहाने के लिए नीम बीच गए थे।

नहाने के दौरान सुमित (35 वर्ष) पुत्र अमीर सिंह निवासी ग्राम मिताथल थाना भिवानी हरियाणा तेज बहाव आकर गंगा में बहा गया। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश करने के लिए गंगा में सर्च अभियान चलाया लेकिन युवक का पता नहीं चला। अंधेरा होने के कारण अभियान रोक दिया गया रविवार को फिर युवक की तलाश की जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक के मित्रों ने गंगा में डूबे युवक के स्वजन को सूचित कर दिया है।

हाईवे पर घायल मिले युवक की स्थिति गंभीर

हरिद्वार हाईवे पर एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला, जिसे राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स के लिए रेफर कर दिया। युवक के स्वजन ने इस पूरे मामले में संदेश जताते हुए पुलिस से जांच-पड़ताल की मांग की है।

यह भी पढ़ें- एक पखवाड़े से धरना दे रहे आयुर्वेदिक पैरामेडिकल कालेज के बेरोजागर कर्मचारी, सुधलेवा कोई नहीं

इस मामले में खदरी खड़कमाफ निवासी पप्पन ने श्यामपुर चौकी में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनका भाई प्रदीप (32 वर्ष) वाहन चालक है। शनिवार सुबह प्रदीप अपने दो अन्य साथियों के साथ घर से निकला था जिसके बाद उन्हें फोन पर सूचना दी गई कि उनके भाई को चोट लग गई है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

जब पप्पन राजकीय चिकित्सालय पहुंचा तो वहां प्रदीप बेहोश था। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर बताते हुए हाइड सेंटर एम्स रेफर कर दिया जहां चिकित्सकों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा है। पप्पन ने शनिवार सायं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ श्यामपुर चौकी पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनके भाई किसी हादसा के शिकार नहीं हुए हैं बल्कि उनके साथ कोई साजिश हुई है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Coronavirus Update: उत्‍तराखंड के चार जिलों में कोरोना का आंकड़ा शून्य, एक मरीज की हुई मौत