विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जब हरीश रावत हो गए थे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फैन... खुलकर की थी तारीफ, बोले- 'बहुत अच्छा लगा'

Published: Sat, 12 Sep 2026 04:17 PM (IST)

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 2019 में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मामल्लापुरम तट पर प्लास्टिक कचरा उठाने की सराहना ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑनलाइन डेस्क, उत्तराखंड। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने बेबाक अंदाज के लिए भी लोकप्रिय हैं। विपक्षी पार्टी के नेता होते हुए भी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफों के पुल बांध दिए थे।

साल 2019 में प्रधामंत्री मोदी ने तमिलनाडु के मामल्लापुरम समुद्र तट पर प्लास्टिक का कूड़ा उठाया था। उनका कूड़ा उठाते वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया था। तब हरीश रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री के इस कदम की सराहना की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने की कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश, इसलिए उठाया ये कदम

हरीश रावत ने इंटरनेट मीडिया पर लिखा कि 'प्रधानमंत्री को समुद्र तट पर लोगों द्वारा फेंकी गई प्लास्टिक बोतलें उठाते देखकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने स्वयं एक अच्छा उदाहरण सबके लिए प्रस्तुत किया है। इसके बाद उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए लिखा है कि काश, भाजपा के नेतागण भी इस बात को समझ पाते। वे समाज में जो वैचारिक कूड़ा डाल रहे हैं, उसे कौन बीनने का काम करेगा, ताकि भारतीय लोकतंत्र की गंगा स्वच्छ और स्वछंद रूप से प्रवाहित होती रहे।'

यह भी पढ़ें- हरीश रावत के इस्तीफ के प्रस्ताव से कांग्रेस में सियासी भूचाल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- '10 साल पहले हो चुकी कार्रवाई'

पीएम मोदी के साथ वायरल हुई थी फोटो

2024 में प्रधानमंत्री मोदी के साथ हरीश रावत की फोटो भी चर्चा में रही थी। तब हरदा ने इसे झूठ और साजिश की पराकाष्ठा बताया था। उक्त फोटो 2016 का था, जब प्रधानमंत्री उत्तराखंड आए थे।