हरिद्वार में पशुपालकों को घर बैठे मिलेगी सुविधा, एक फोन पर बीमार पशु देखने पहुंचेगी मोबाइल वेटरनरी यूनिट
हरिद्वार के पशुपालकों को अब घर बैठे ही पशु चिकित्सा और उन्नत प्रजनन सेवाएं मिलेंगी। सांसद निधि से मिली मोबाइल ...और पढ़ें

फाइल फोटो।
HighLights
सांसद निधि से हरिद्वार को मिली मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट।
पशुपालकों को घर पर मिलेगी पशु चिकित्सा और प्रजनन सेवाएं।
भ्रूण प्रत्यारोपण जैसी आधुनिक तकनीक से पशुधन सुधार होगा।
जागरण संवाददाता, देहरादून। हरिद्वार जिले के पशुपालकों को अब पशु चिकित्सा और आधुनिक प्रजनन सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। सांसद निधि से उपलब्ध कराई गई मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट के माध्यम से पशुपालकों के द्वार पर ही पशु चिकित्सा सेवाओं के साथ भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की गई है।
पशुपालन विभाग के निदेशालय सभागार, देहरादून में शुक्रवार को पशुधन की उन्नत नस्ल सुधार और भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक पर कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार डॉ. सतीश जोशी के संयोजन में हुई कार्यशाला का उद्देश्य आधुनिक प्रजनन तकनीकों के जरिये पशुधन की उत्पादकता और गुणवत्तापूर्ण नस्ल सुधार को बढ़ावा देना रहा।
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट का लोकार्पण किया
इस दौरान सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सांसद निधि से प्रदान की गई मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट का लोकार्पण किया। विभाग के अनुसार, यूनिट के जरिये हरिद्वार जिले के पशुपालकों के घर तक आवश्यक पशु चिकित्सा और प्रजनन संबंधी सेवाएं पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इसमें भ्रूण प्रत्यारोपण जैसी आधुनिक तकनीक भी शामिल होगी।
यह भी पढ़ें- मसूरी में हुड़दंग मचाया तो खानी पड़ेगी जेल की हवा! हरियाणा के पर्यटक गिरफ्तार, पुलिस एक्ट में कार्रवाई
कार्यक्रम में अपर निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. राकेश सिंह नेगी ने मुख्य अतिथि हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत अन्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कैलाश उनियाल ने किया। भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक पर डॉ. अजय असवाल ने विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख खेम सिंह पाल, वर्तमान मंडल अध्यक्ष सरिता लिंगवाल, रजनीश कंबोज, केदारपुर के पार्षद दर्शन लाल बिजौला और आशीष समेत विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
