विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

23 साल बाद जेनी की खामोशी टूटने से उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल, बोलीं- 'सबूत के साथ खोलूंगी राज'

Published: Thu, 05 Nov 2026 08:23 AM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2026 08:24 AM (IST)

उत्तराखंड की राजनीति में जेनी प्रकरण ने भूचाल ला दिया है, जिसमें जेनी ने 23 साल बाद चुप्पी तोड़ते हुए सबूतों के साथ राज खोलने की बात कही है।

हरक सिंह रावत. File Photo

हरक सिंह रावत. File Photo

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में जेनी प्रकरण को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की घेराबंदी के बाद अब 23 साल बाद जेनी ने खुद इंटरनेट मीडिया पर आकर अपना पक्ष रखा।

जेनी ने वीडियो जारी कर वर्ष 2003 में हुई घटना का जिक्र कर कहा, वह सबूतों के साथ सामने आएंगी। जैनी ने वीडियो में कहा, ‘मेरे नाम पर राजनीति हो रही है, मेरे साथ क्या हुआ किसी ने नहीं पूछा, मेरे साथ किसने क्या किया यह सिर्फ मुझे पता है, मैं पूरे सबूत के साथ आउंगी।

मेरे साथ वर्ष 2003 में क्या हुआ, आपको अपनी जुबान से सब बताउंगी, मुझे बस एक दिन का समय दीजिए।’ दैनिक जागरण इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

दीप्ति ने पूछा- कैसे बता रहीं हरक सिंह रावत को अपना पति?

हरक सिंह रावत की धर्मपत्नी दीप्ति रावत ने वीडियो जारी कर सोनिया आनंद से सवाल किया कि वह उनके स्वर्गीय ससुर को अपना ससुर कैसे बता रही हैं। दस्तावेजों में वह खुद को हरक सिंह रावत की पत्नी कैसे लिख रही हैं।

प्रचार की पोस्ट में वह सोनिया आनंद रावत कैसे लिखती हैं, अगर यह गलती है तो अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगें, वरना उन्हें पारिवारिक प्रतिष्ठा बचाने के लिए कानूनी कार्रवाई को विवश होना पड़ेगा।

मैं सोनिया आनंद रावत ही रहूंगी, मुझे अपनी पहचान पर गर्व

सोनिया आनंद रावत ने अपना जवाब देकर कहा कि 'मैं सोनिया आनंद रावत हूं और सोनिया आनंद रावत ही रहूंगी। मेरी पहचान, मेरे रिश्ते किसी के कहने से नहीं बदल सकते। डा. हरक सिंह रावत के साथ मेरा रिश्ता हमेशा सम्मान, विश्वास व आत्मीयता का है।

उन्होंने लिखा 'मैं अपने रिश्तों, अपने संस्कारों और अपनी पहचान पर गर्व करती हूं। मुझसे जवाब मांगने का किसी को अधिकार नहीं। जिसे अदालत में जाना है, वह जाने को आजाद है, लेकिन भगवान से बड़ी कोई अदालत नहीं। मैं किसी के प्रति जवाबदेह नहीं हूं।

यह भी पढ़ें- जेनी प्रकरण: महेंद्र भट्ट ने हरक सिंह रावत से पूछा, बच्चे का बाप कौन

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में फिर निकला 'जेनी का जिन', हरक सिंह रावत हुए भावुक, बोले- 'मैंने छुआ तक नहीं'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।