Move to Jagran APP

उत्‍तराखंड में मैदान से पहाड़ तक बही देशभक्ति की बयार, केदारनाथ में फहराया विशाल तिरंगा, सात खूबसूरत तस्‍वीरें

Har Ghar Tiranga Abhiyan चारधाम मंदिरों में भी हर घर तिरंगा की धूम दिखाई दे रही है। केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham Tiranga Yatra) में विशाल तिरंगा फहराया गया। बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham Tiranga Yatra) में आइटीबीपी के जवानों ने तिरंगा यात्रा निकाली।

By Nirmala BohraEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 02:36 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 02:36 PM (IST)
उत्‍तराखंड में मैदान से पहाड़ तक बही देशभक्ति की बयार, केदारनाथ में फहराया विशाल तिरंगा, सात खूबसूरत तस्‍वीरें
Har Ghar Tiranga Abhiyan: उत्‍तराखंड में भी खूब नजर आ रहा उल्‍लास। जागरण

टीम जागरण, देहरादून/ रुद्रप्रयाग/चमोली : Har Ghar Tiranga Abhiyan: पूरे देश में आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi ka Amrit Mahotsav) का उल्लास है। यह उल्‍लास उत्‍तराखंड में भी खूब नजर आ रहा है। इसी क्रम में चारधाम मंदिरों में भी हर घर तिरंगा की धूम दिखाई दे रही है।

loksabha election banner

रविवार को केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham Tiranga Yatra) में घने कोहरे के बीच लोग मानव श्रंखला बनाकर विशाल तिरंगा लेकर खड़े रहे। इस दौरान अन्‍य लोगों के हाथ में भी छोटे-छोटे तिरंगे दिखाई दिए। वहीं बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham Tiranga Yatra) में भी आइटीबीपी के जवानों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान चारों ओर भक्ति रस के साथ ही देशभक्ति की बयार बहने लगी।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) को रोशनी से जगमग किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2022) पर ध्वजारोहण के साथ ही प्रत्येक तीर्थ यात्री दर्शनों के लिए लाइन में तिरंगा लेकर शामिल होगा। 

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति प्रत्येक तीर्थ यात्री को तिरंगा उपलब्ध कराएगी।वहीं, केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) परिसर में शनिवार को भी प्रशासन, पुलिस और मंदिर समिति की ओर से मानव श्रृंखला बनाकर तिरंगा रैली निकाली गई।

इसमें तीर्थ यात्रियों के साथ ही धाम में तैनात अधिकारी-कर्मचारी, तीर्थ पुरोहित व व्यापारी शामिल हुए। गंगोत्री धाम () में भी तीर्थ पुरोहितों व तीर्थ यात्रियों ने तिरंगा रैली निकाली। जबकि, यमुनोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों ने तिरंगा फहराया।

आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चारधाम में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम आने वाले हर वाहन में समिति की ओर से तिरंगा लगाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2022) पर तिरंगे के साथ तीर्थ यात्रियों की लाइन ऐसी दिखाई देगी, मानो मानव श्रृंखला हो।

केदारनाथ धाम में प्रत्येक तीर्थ पुरोहित के घर, होटल, लाज व व्यापारिक प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराया गया। साथ ही तीर्थ यात्रियों को भी तिरंगा वितरित किए गए।

गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने कहा कि गंगोत्री धाम में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर तीर्थ पुरोहितों, तीर्थ यात्रियों, व्यापारियों व साधु-संतों का उत्साह देखते ही बन रहा है। मंदिर परिसर सहित धर्मशाला, आश्रम, दुकान व होटलों पर तिरंगा लगाया गया है।

Koo App
आज मुख्य सेवक सदन में ओहो रेडियो द्वारा आयोजित "जय हिन्द उत्तराखण्ड के वीर" कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया। हम सभी देशवासी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव मनाते हुए अमर शहीदों का स्मरण कर रहे हैं। एक सैनिक पुत्र होने के नाते मैं सैनिक परिवारों की प्रत्येक परिस्थिति से भली-भांति परिचित हूं और सैनिकों या उनके परिजनों को सम्मानित करते हुए सदैव गौरव की अनुभूति करता हूं। - Pushkar Singh Dhami (@pushkarsinghdhami) 15 Aug 2022


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.