विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Har Ghar Tiranga: आपके घर की छत पर भी फहरा रहा है तिरंगा तो इन पांच सिंपल स्‍टेप्‍स से डाउनलोड करें सर्टिफिकेट

By Nirmala BohraEdited By:
Published: Sat, 13 Aug 2022 03:17 PM (IST)

Har Ghar Tiranga देश में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। इसी ...और पढ़ें

Har Ghar Tiranga : पांच सिंपल स्‍टेप्‍स से डाउनलोड करें सर्टिफिकेट। File
Har Ghar Tiranga : पांच सिंपल स्‍टेप्‍स से डाउनलोड करें सर्टिफिकेट। File

टीम जागरण, देहरादून : Har Ghar Tiranga : अगर आप भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घर की छत पर तिरंगा फहरा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। हम यहां पांच सिंपल स्‍टेप्‍स में आपको सर्टिफिकेट डाउनलोड करना बता रहे हैं।

पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। जिसके तहत उत्‍तराखंड में भी लोग अपने घरों पर तिरंगा फहरा रहे हैं। इसी क्रम में राजधानी देहरादून भी देशभक्ति के रंग में रंग गई है।

प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा पहुंचाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

वहीं आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर उत्‍तराखंड सरकार ने प्रदेश में 20 लाख घरों तक तिरंगा पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तिरंगा अभियान की वर्चुअल शुरुआत की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अमृत महोत्सव के अंतर्गत अभी तक साठ हजार से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।

13 से 15 अगस्त तक घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की घोषणा की है। हर घर तिरंगा अभियान स्वतंत्रता दिवस समारोह का हिस्सा है। इस अभियान को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा 22 जुलाई को शुरू किया गया था। पीएम मोदी ने लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया था।

इस अभियान के तहत नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए अपने घर की छत पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया गया है। जिन लोगों ने ऐसा किया है वो लोग इसका सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोगों को दो से 15 अगस्त तक सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदलने का भी सुझाव दिया था।

कैसे डाउनलोड करें हर घर तिरंगा अभियान के सर्टिफिकेट

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट https://amritmahotsav.nic.in/har-ghar-tiranga.htm पर जाएं।
  • इसके बाद अपने नाम और मोबाइल नंबर के साथ प्रोफाइल पिक्चर उपलब्ध कराएं।
  • फिर अपने गूगलअकाउंट से यहां लागइन करें। अब आपको अपनी लोकेशन का एक्सेस देना होगा।
  • इसके बाद अपने लोकेशन पर ध्वज को पिन कर लें। इसके बाद आपके स्‍क्रीन पर सर्टिफिकेट दिखाई देगा।
  • इस सर्टिफिकेट को आप क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

तिरंगा यात्रा के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम तय

हर घर तिरंगा अभियान के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के कार्यक्रम तय हो गए हैं। वह शनिवार को ऋषिकेश, देहरादून, चिन्यालीसौड़ व उत्तरकाशी में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि 14 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष धनोल्टी, टिहरी व नरेंद्र नगर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

दो दिवसीय इस कार्यक्रम का समन्वयक प्रदेश मंत्री पुष्कर काला को बनाया गया है। उत्तरकाशी में शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इन यात्राओं को सफल बनाने के लिए जिला पदाधिकारी व मोर्चा अध्यक्षों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।