विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Independence Day 2025: 'हर घर तिरंगा’ के तहत सीएम धामी ने फहराया तिरंगा, बताया- 'राष्ट्रभक्ति का महाअभियान'

Published: Wed, 13 Aug 2025 07:28 PM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अपने आवास पर तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से शुरू हुआ है और देशभक्ति का प्रतीक बन गया है। उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों और कार्यालयों पर तिरंगा फहराने की अपील की साथ ही वेबसाइट पर तस्वीरें साझा करने का आग्रह किया ताकि यह एक प्रेरणादायक आंदोलन बन सके।

हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा। सूवि
हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा। सूवि

HighLights

  1. सीएम धामी ने आवास पर फहराया तिरंगा |
  2. हर घर तिरंगा अभियान बना जन आंदोलन |
  3. स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने की अपील |

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज जन-जन तक पहुंचकर राष्ट्रभक्ति का एक महाअभियान बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। यह न केवल हमारी आजादी की याद दिलाता है, बल्कि देश की एकता और अखंडता के संकल्प को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में देशभक्ति की भावना जागृत करना और तिरंगे के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस स्वतंत्रता दिवस पर सभी अपने घर, कार्यालय, दुकान आदि पर तिरंगा गर्व और सम्मान के साथ फहराएं। उन्होंने कहा कि हमें उन वीर सेनानियों को नमन करना चाहिए जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि तिरंगे के साथ अपनी फोटो लेकर वेबसाइट harghartiranga.com पर अवश्य साझा करें, ताकि यह अभियान और अधिक प्रभावशाली तरीके से आगे बढ़ सके और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा बन सके। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार का स्वतंत्रता दिवस उत्तराखंड में एक जनआंदोलन की तरह मनाया जाएगा, जिसमें हर नागरिक गर्व के साथ तिरंगा फहराएगा और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।