विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haldwani Violence: सीएम धामी ने उच्चाधिकारियों संग की बैठक, कहा- अराजक तत्वों के खिलाफ करें सख्त से सख्त कार्रवाई

Published: Fri, 09 Feb 2024 08:55 PM (IST)

मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि नैनीताल के जिलाधिकारी से निरंतर समन्वय बनाकर कदम उठाए ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। फोटो सूवि
मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। फोटो सूवि

-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी की घटना के आलोक में उच्चाधिकारियों को दिए निर्देश

-- -

राज्य ब्यूरो, देहरादून। हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में हुए घटनाक्रम के बाद मुख्यमंत्री स्थिति पर निरंतर नजर रखे हुए हैं। शुक्रवार सुबह उन्होंने उच्चाधिकारियों के साथ बैठक में निर्देश दिए कि पुलिस व प्रशासन के कार्मिकों पर हमला और क्षेत्र में अशांति फैलाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।

मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि नैनीताल के जिलाधिकारी से निरंतर समन्वय बनाकर कदम उठाए जाएं। उन्होंने अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था और नैनीताल के डीएम को घटना के दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही कहा कि आगजनी और पथराव करने वाले एक-एक दंगाई की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाए। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी दशा में सहन नहीं किया जाएगा।

उन्होंने अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था एपी अंशुमान को प्रभावित क्षेत्र में कैंप करने के निर्देश दिए। बैठक में विशेष प्रमुख सचिव एवं अपर पुलिस महानिदेशक अमित सिन्हा, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, विनय शंकर पांडेय, अपर सचिव जेसी कांडपाल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।