गुच्चुपानी को आधुनिक पर्यटन हब बनाने की तैयारी में धामी सरकारी, केंद्र से मांगी मंजूरी
उत्तराखंड सरकार देहरादून के गुच्चुपानी (रॉबर्स केव) को आधुनिक पर्यटन हब बनाने की तैयारी में है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से की मुलाकात।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून। देहरादून के प्रमुख पर्यटन स्थल राबर्स केव (गुच्चुपानी) को आधुनिक सुविधाओं से युक्त पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं।
इसके तहत कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर गुच्चुपानी के सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से जुड़े प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति देने का अनुरोध किया।
शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान कृषि मंत्री जोशी ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि इस स्थल का योजनाबद्ध विकास होने से पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों का विस्तार होगा और स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
उन्होंने कहा कि पर्यटन उत्तराखंड की आर्थिकी का महत्वपूर्ण आधार है। राज्य सरकार पर्यटन स्थलों के उन्नयन, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और नए पर्यटन गंतव्यों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने केंद्र सरकार के समक्ष भेजे गए प्रदेश के अन्य पर्यटन विकास संबंधी प्रस्तावों को भी प्राथमिकता से स्वीकृति देने का आग्रह किया।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उठाए गए विषयों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित प्रस्तावों पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।