प्लेसमेंट में चमके देहरादून के ग्राफिक एरा के छात्र, 61.63 लाख रुपये तक मिला पैकेज
ग्राफिक एरा ग्रुप ने इस साल प्लेसमेंट में नया कीर्तिमान स्थापित किया, जहाँ 723 छात्रों को उच्च पैकेज पर सम्मानित ...और पढ़ें

ग्राफिक एरा में आयोजित कार्यक्रम में छात्र को सम्मानित करते ग्राफिक एरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. कमल घनशाला वाइस व चेयरपर्सन डा राखी घनशाला। साभार- विवि

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। ग्राफिक एरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस ने इस वर्ष प्लेसमेंट में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसी उपलक्ष्य में संस्थान के 723 छात्र-छात्राओं को बेहतरीन पैकेज पर चयन के लिए सम्मानित किया गया, जिसमें बीटेक में सर्वाधिक 61.63 लाख रुपये तक का पैकेज शामिल रहा।
छात्रों का गूगल, अमेजन, माइक्रोसाफ्ट, इंफोसिस, फ्लिपकार्ट, जेपी मार्गन, डेलाइट, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अमूल, नेशनल आस्ट्रेलिया बैंक, यामाहा, नायका, लेंसकार्ट, एशियन पेंट्स सहित अनेक प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनियों में चयन हुआ है।
सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में ग्राफिक एरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. कमल घनशाला वाइस व चेयरपर्सन डा राखी घनशाला ने छात्रों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया।
डा. कमल घनशाला ने कहा कि करियर की शुरुआत में केवल उच्च पैकेज ही सफलता का मानक नहीं होता, बल्कि कार्यसंस्कृति, सीखने के अवसर और निरंतर विकास की संभावना अधिक महत्वपूर्ण होती है।
उन्होंने छात्रों को सकारात्मक सोच, प्रभावी संवाद, टीम भावना और असफलताओं से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र प्रदीप रावत को गूगल में 61.63 लाख, शिवम अग्रवाल को डीई शा में 60.3 लाख, कुणाल कुमार को माइक्रोसाफ्ट में 56 लाख, अर्शिता और श्रेया महाजन को गूगल में 54.84 और आस्था मेहता व आदर्श भारती मूसा को अमेज़न में 47.88 लाख रुपये के पैकेज पर चयन होने पर एक-एक लाख रुपये नकद इनाम और ट्राफी से सम्मानित किया गया।
वहीं ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र-छात्राओं में -प्रेरणा बडोनी और रक्षित बेनीवाल को माइक्रोसाफ्ट में 56 लाख रुपये, पलक अग्रवाल को गूगल में 54.84 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर चयन होने पर एक-एक लाख रुपये नकद इनाम और ट्राफी दी गई।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की आराध्या बहुगुणा, देव वर्मा, ध्रुव गुप्ता, मानव चौहान व मनीषा पन्नू और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की आंशिक शर्मा, हिमानी उपाध्याय, इशिका राणा, मोहित सिंह रावत व नितिन राणा को अमेजन में 47.88 लाख का पैकेज पाने पर पचास हजार रुपए का नगद इनाम दिया गया।
कार्यक्रम में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह, प्रो वाइस चांसलर डा. संतोष एस. सर्राफ, कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और अभिभावक उपस्थित रहे।
बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, मेधावी छात्र सम्मानित
ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के दूसरे बैच के कक्षा 10 के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक बार फिर संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया।
बेहतर परिणामों पर पांच मेधावी छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। बता दें कि छात्रा अहाना धवन ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया है।
वहीं तनीषा अकरम ने 94.6 प्रतिशत, अंश प्रताप सिंह ने 93.8 प्रतिशत, आकांक्षा त्यागी ने 92.6 प्रतिशत और कार्तिक बरमौला ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इन सभी छात्रों की उपलब्धियों को सराहा गया और उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही उनके प्रदर्शन के आधार पर छात्रों को 25 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक फीस में छूट भी प्रदान की गई।
यह भी पढ़ें- देहरादून: ग्राफेस्ट-26 में डीजे न्यूक्लिया का जलवा, ग्राफिक एरा के छात्र झूमे
यह भी पढ़ें- देहरादून: ग्राफेस्ट-26 में तलविंदर सिंह सिद्धू का जलवा, ग्राफिक एरा के छात्र झूमे
