विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून के इस कॉलेज की टीएचई रैंकिंग में बड़ी छलांग, मिली भारत में नौवीं रैंक

Published: Thu, 01 Oct 2026 08:21 AM (IST)

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में वैश्विक स्तर पर 561वीं रैंक हासिल की है, जो पिछले साल से बेहतर है।

वैश्विक स्तर पर 561वें स्थान पर विश्वविद्यालय, रिसर्च क्वालिटी में विवि को देश में दूसरा स्थान।

वैश्विक स्तर पर 561वें स्थान पर विश्वविद्यालय, रिसर्च क्वालिटी में विवि को देश में दूसरा स्थान।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में वैश्विक स्तर पर 561वीं रैंक हासिल की है। विश्वविद्यालय को 551-600 के रैंक बैंड में जगह मिली है।

पिछले साल ग्राफिक एरा 601-800 के रैंक बैंड में था। भारत की यूनिवर्सिटीज में इसे नौवीं रैंक मिली है, जबकि रिसर्च क्वालिटी के मामले में देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। टीएचई की रैंकिंग में विश्वविद्यालयों का आकलन शिक्षा, शोध, ज्ञान के आदान-प्रदान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन समेत विभिन्न मानकों के आधार पर किया जाता है।

यह भी पढ़ें- ग्राफिक एरा भीमताल की छात्रा भावना दुम्का ने भरी उड़ान, एसएपी लैब्स इंडिया में मिला 18 लाख का पैकेज

ग्राफिक एरा के अनुसार, रैंकिंग में सुधार के पीछे गुणवत्तापूर्ण शोध, फैकल्टी, तकनीकी संसाधन, प्रयोगशालाओं और छात्रों को उपलब्ध सुविधाओं की भूमिका रही है। विश्वविद्यालय में रिसर्च, नवाचार और उद्योग से जुड़ने के अवसरों पर भी जोर दिया जा रहा है।

महत्वपूर्ण उपलब्धि 

ग्राफिक एरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने कहा कि छात्रों को वैश्विक स्तर की शिक्षा और अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय में शोध, नवाचार और उद्योग से जुड़ाव को बढ़ावा दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय के शिक्षकों के योगदान को भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण बताया गया है।

यह भी पढ़ें- प्लेसमेंट में चमके देहरादून के ग्राफिक एरा के छात्र, 61.63 लाख रुपये तक मिला पैकेज

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में विश्वविद्यालय का प्रदर्शन इससे पहले भी रहा है। एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 में ग्राफिक एरा को देश की यूनिवर्सिटीज में 48वीं रैंक मिली थी। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में दक्षिण एशिया में 138वीं और एशिया में 523वीं रैंक हासिल हुई। क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2025 में विश्वविद्यालय भारत में 41वें स्थान पर रहा।