उत्तराखंड के टीचरों का दुनिया में डंका: स्टैनफोर्ड की लिस्ट में इस कॉलेज के 52 शिक्षक, कुलपति की भारत में पहली रैंक
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के 52 शिक्षकों को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के 52 शिक्षकों ने दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाई है।
अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एल्सेवियर के सहयोग से यह सूची तैयार की है।विश्वविद्यालय के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह को करियर के अब तक के शोध के आधार पर भारत में पहली रैंक मिली है।
यह भी पढ़ें- ग्राफिक एरा भीमताल की छात्रा भावना दुम्का ने भरी उड़ान, एसएपी लैब्स इंडिया में मिला 18 लाख का पैकेज
दो विषयों में भारत में पहली रैंकिंग
डा. नरपिंदर सिंह ने कृषि, मत्स्य एवं वानिकी में विश्व स्तर पर 116वीं और खाद्य विज्ञान में 55वीं रैंक हासिल की है। इन दोनों विषयों में उनकी भारत में पहली रैंकिंग है। यह उपलब्धि कृषि और खाद्य विज्ञान के क्षेत्र में उनके शोध योगदान को दर्शाती है।
सूची में शामिल अन्य शिक्षकों में डा अजमल हुसैन, डा. ए कर्णवाल, डा. मोहित बजाज, डा. जी मुरली, डा. मोहम्मद वाजिद, डा. मनोज दिवाकर, डा. मनु शर्मा, डा. अजय सिंह वर्मा, डा. विनय कुमार पांडेय, डा. संदीप गुप्ता, डा. मंगे राम और डा. राकेश कुमार समेत अन्य शिक्षक शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- प्लेसमेंट में चमके देहरादून के ग्राफिक एरा के छात्र, 61.63 लाख रुपये तक मिला पैकेज
ग्राफिक एरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डा. कमल घनशाला ने इस उपलब्धि पर शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रभावी शोध का परिणाम है। ग्राफिक एरा शिक्षा व तकनीक को देश-दुनिया की जरूरतों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। विश्व पटल पर ग्राफिक एरा के इतने अधिक शिक्षकों को रैकिंग में शामिल किया जाना इस दिशा में उठाए गए कदमों की सार्थकता दर्शाता है।
