राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी होली पर शुभकामनाएं
राज्य ब्यूरो, देहरादून राज्यपाल डॉ. कृष्ण कात पाल और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी प्रद
राज्य ब्यूरो, देहरादून
राज्यपाल डॉ. कृष्ण कात पाल और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी प्रदेशवासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि उमंग और उत्साह का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियों के रंग भरेगा।
अपने संदेश में राज्यपाल ने प्रेम व भाईचारे से होली का पर्व मनाने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उमंग एवं आत्मीयता से जुड़ा होली का पर्व एक दूसरे के साथ मिलकर खुशिया बाटने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि होली का पर्व समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द व सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने रंगों के इस उत्सव पर पानी का अपव्यय रोकने तथा गुलाल व प्राकृतिक रंगों से होली खेलने की परंपरा को अपनाने की भी लोगों से अपेक्षा की है।