Move to Jagran APP

उत्‍तराखंड : शासन ने 11 पीसीएस अधिकारियों के किए तबादले, बंशीधर तिवारी को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा का जिम्मा

शासन ने प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के 11 अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। इनमें कुछ चर्चित अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है। पीसीएस बंशीधर तिवारी को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा तथा पदेन राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान का जिम्मा दिया गया है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 09 Aug 2021 11:05 PM (IST)Updated: Mon, 09 Aug 2021 11:05 PM (IST)
शासन ने प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के 11 अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। शासन ने प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के 11 अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। इनमें कुछ चर्चित अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है। पीसीएस बंशीधर तिवारी को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा तथा पदेन राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान का जिम्मा दिया गया है। वह अब तक संयुक्त मुख्य प्रशासक, उत्तराखंड आवास व नगर विकास प्राधिकरण तथा उपाध्यक्ष जिला विकास प्रधिकरण, ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

loksabha election banner

सोमवार देर रात सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकी द्वारा जारी आदेश में अपर सचिव उदयराज सिंह के दायित्वों में बढ़ोतरी करते हुए उन्हें अपर सचिव गन्ना व चीनी का भी दायित्व सौंपा गया है। पीसीएस हरीश चंद्र कांडपाल का कद बढ़ाते हुए उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण का जिम्मा दिया गया है। पीसीएस जय भारत सिंह को अपर जिलाधिकारी, प्रशासन ऊधमसिंह नगर का दायित्व दिया गया है। वहीं, जगदीश चंद्र कांडपाल को बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है। डिप्टी कलेक्टर कौस्तुभ मिश्रा का तबादला चमोली से ऊधमसिंह नगर किया गया है। कुंभ मेला में उप जिलाधिकारी का दायित्व देख रहे दयानंद सरस्वती को उनके काम का पुरस्कार मिला है। उन्हें नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है। डिप्टी कलेक्टर राकेश चंद्र तिवारी का तबादला बागेश्वर से ऊधमसिंह नगर किया गया है। डिप्टी कलेक्टर विनोद कुमार का तबादला नैनीताल से देहरादून और डिप्टी कलेक्टर बृजेश कुमार तिवारी का तबादला रुद्रप्रयाग से हरिद्वार किया गया है।

दीप्ति सिंह से हटाया श्रमायुक्त का जिम्मा

शासन ने श्रमायुक्त, हल्द्वानी की जिम्मेदारी निभा रही पीसीएस दीप्ति सिंह को अपर सचिव विद्यालय शिक्षा की जिम्मेदारी दी है। वह कुछ दिनों पहले कर्मकार कल्याण बोर्ड की साइकिलें खराब होने के मामले में तब चर्चा में आईं, जब उन्होंने साइकिल खरीद से अपना नाम जोड़े जाने पर बोर्ड की सचिव मधु नेगी चौहान को नोटिस सौंपा था। हाल ही में बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल ने दीप्ति सिंह को इस प्रकरण की जांच के आदेश दिए थे।

यह भी पढ़ें:-उत्‍तराखंड में स्वतंत्रता दिवस पर 332 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा पदक, यहां देखें पूरी सूची


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.