विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में 12 PPS अधिकारियों का तबादला, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

Published: Tue, 15 Sep 2026 07:54 AM (IST)

उत्तराखंड शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा के 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के पदभार में बदलाव किया है। इस आदेश के ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के पदभार में बदलाव किया गया।

  2. प्रमोद कुमार रुद्रपुर, स्वतंत्र कुमार सिंह देहरादून देहात भेजे गए।

  3. अमित कुमार टिहरी, अभय सिंह हरिद्वार ग्रामीण का जिम्मा संभालेंगे।

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा के 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के पदभार में बदलाव किया है। सचिव गृह शैलेश बगौली द्वारा जारी आदेश के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार को इसी पद पर रुद्रपुर, नगर में तैनाती दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह को देहरादून, देहात की जिम्मा सौंपा गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल को उप सेनानायक 31 वाहिनी पीएएसी, रुद्रपुर के पद पर तैनाती दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तम सिंह नेगी को इसी पद पर सतर्कता सेक्टर, देहरादून के पद पर भेजा गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चद्र सुयाल को देहरादून नगर का जिम्मा

अपर पुलिस अधीक्षक हरबंश सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के पद पर तैनात किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चद्र सुयाल को देहरादून नगर का जिम्मा सौंपा गया है। अपर पुिलस अधीक्षक अनुषा बडोला को अपराध एवं यातायात, ऊधमिसंह नगर के पद पर तैनाती दी गई है।

अमित कुमार को टिहरी भेजे गए 

अमित कुमार को इसी पद पर टिहरी और राजेश कुमार भट्ट को पुलिस मुख्यालय में तैनाती दी गई है। मिथिलेश कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक सतर्कत, उच्च न्यायालय, नैनीताल के पद पर तैनात किया गया है। अभय सिंह को हरिद्वार ग्रामीण और दीपक सिंह को हरिद्वार नगर का जिम्मा सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें- 2027 चुनाव से पहले भाजपा के पक्ष में मजबूत रुझान: धामी के नेतृत्व में BJP को 54 सीटें, कांग्रेस 14 पर सिमटने का अनुमान

यह भी पढ़ें- महंगाई से राहत: देहरादून में नासिक की प्याज 35₹/KG, रेट सुनकर पहुंच गई पब्लिक; 1 दिन में 800 किलो बिकी