विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा की वर्चुअल रैली में बोले प्रदेश अध्यक्ष, मूलभूत सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचा रही सरकार

By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
Published: Thu, 25 Jun 2020 09:13 AM (IST)

भाजपा की ओर से आयोजित कैंट विधानसभा की वर्चुअल रैली में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। ...और पढ़ें

भाजपा की वर्चुअल रैली में बोले प्रदेश अध्यक्ष, मूलभूत सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचा रही सरकार
भाजपा की वर्चुअल रैली में बोले प्रदेश अध्यक्ष, मूलभूत सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचा रही सरकार

देहरादून, जेएनएन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि केंद्र सरकार गांवों में बिजली, पानी, रसोई गैस, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को पहुंचा रही है। साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से भी आमजन की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता में रखा गया है। सभी मोर्चो पर सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही है। अब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि घर-घर जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएं। 

भाजपा की ओर से आयोजित कैंट विधानसभा की वर्चुअल रैली में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। साथ ही उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सरकार के प्रयासों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से गांव-गांव व घर-घर विकास पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य किए जा रहे हैं। 

इसके तहत हर घर में नल व हर नल में जल का राष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिसमें 2024 तक हर घर में पीने का पानी मिल सकेगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के प्रति विशेष स्नेह है और वे अपने व्यस्त कार्यक्रमों में से समय निकाल कर उत्तराखंड के विकास कार्यो की समीक्षा स्वयं करते हैं। 

प्रदेश अध्यक्ष ने जमरानी बांध, पंचेश्वर बांध एवं चिकित्सालय उच्चीकरण समेत कोरोना महामारी से निपटने के राज्य सरकार के प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की भी प्रशंसा की। वर्चुअल रैली में कैंट विधायक हरबंस कपूर ने अपने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यो का ब्यौरा दिया। 

यह भी पढ़ें: वर्चुअल रैली में बोले उत्तराखंड के सीएम, मानवता को आघात पहुंचाने वाली है चीन की विचारधारा

कहा कि विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र पर उनकी दृष्टि हर समय रहती है और वे कार्यकर्ताओं से संवाद बनाकर निरंतर विकास कार्य करवा रहे हैं। वर्चुअल रैली का संचालन डॉ. उदय सिंह पुंडीर ने किया। इसमें नरेश बंसल, विनय गोयल, आदित्य चौहान, शेखर वर्मा, सीताराम भट्ट, सतेंद्र नेगी, राजीव उनियाल, विजेंद्र थपलियाल, संतोष कोठियाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें: नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश बोलीं, पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी हो माफ