प्रदेश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही सरकार
विकासनगर हरीश रावत ब्रिगेड के कार्यकत्र्ताओं की बैठक में प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। ब्रिगेड कार्यकत्र्ताओं ने एकजुट होकर सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन की रणनीति भी तैयार की।
संवाद सहयोगी, विकासनगर: हरीश रावत ब्रिगेड के कार्यकत्र्ताओं की बैठक में प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप लगाए। सभावाला में हुई बैठक में ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं से भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर विरोध करने की अपील भी की।
ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगने से यह साफ हो गया है कि सरकार के कामकाज ठीक नहीं चल रहे हैं। उन्होंने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों पर जनता का शोषण करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा, कृषि कानूनों को लागू करके सरकार ने किसानों तक को उद्योगपतियों का गुलाम बनाने की साजिश रची है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में चरम पर पहुंची महंगाई से आम जनमानस का जीना मुहाल हो गया है। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने से लेकर हर मोर्चे पर असफल साबित हुई है। बैठक में सभावाला निवासी नितेश कुमार को संगठन का जिला महासचिव भी मनोनीत किया गया। इस दौरान हिमांशु कटारिया, गुलजार अहमद, यामीन अंसारी, अनीसुर्रहमान, मौलवी बुरहान, सद्दाम हुसैन, मुजीबुर्रहमान, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, फजलुर्रहमान आदि उपस्थित रहे।