विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड में सरकारी व निजी विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेज अग्रिम आदेश तक रहेंगे बंद

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 03 May 2021 02:11 PM (IST)Updated: Mon, 03 May 2021 10:23 PM (IST)

कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्‍तराखंड में सरकारी व निजी विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेज अग्रिम आदेश ...और पढ़ें

उत्‍तराखंड में सरकारी व निजी विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेज अग्रिम आदेश तक रहेंगे बंद।
उत्‍तराखंड में सरकारी व निजी विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेज अग्रिम आदेश तक रहेंगे बंद।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश में सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालय और डिग्री कालेज तत्काल प्रभाव से अगले आदेशों तक बंद रहेंगे। कोरोना संक्रमण में तेजी से हो रही वृद्धि को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। विश्वविद्यालयों और कालेजों को आनलाइन पढ़ाई जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। 

उच्च शिक्षा अपर सचिव एमएम सेमवाल ने सभी राज्य और निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, उच्च शिक्षा निदेशक और जिलाधिकारियों को सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है कि बीती एक मार्च से सभी विश्वविद्यालयों और डिग्री कालेजों को आफलाइन पढ़ाई जारी रखने के आदेश दिए गए थे। अब कोविड-19 का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में शिक्षण संस्थानों में छात्रों को बुलाना सुरक्षा कारणों से उचित नहीं है।

अपर सचिव ने कहा कि उक्त मामले में मंथन के बाद विश्वविद्यालयों और कालेजों को अग्रिम आदेशों तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। अलबत्ता, आनलाइन पठन-पाठन जारी रखा जाएगा। शासन ने कोरोना से सुरक्षा के मद्देनजर बीती 11 दिसंबर को जारी आदेश एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक कोरोना संबंधी सुरक्षा गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत भी दी है।

यह भी पढ़ें-देहरादून में कोरोना कर्फ्यू छह मई तक बढ़ा, जानिए पूरी गाइडलाइन

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें