विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल आपदा पीड़ितों की मदद के लिए जाएगा गोर्खाली सुधार सभा का दल, एक गांव को गोद लेकर बनाई जाएगी लाइब्रेरी और लैब

Published: Tue, 15 Sep 2026 05:57 PM (IST)

गोर्खाली सुधार सभा ने नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 60 ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए गोर्खाली सुधार सभा का दल नेपाल जाएगा। इसके लिए अब तक विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से सभा की ओर से 60 लाख रूपये जमा कराएं है।

मंगलवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने बताया कि राहत कार्य के लिए अब तक करीब 60 लाख रुपये जुटाए जा चुके हैं। एक दो दिनों में दल नेपाल पहुंचकर स्थानीय स्तर पर राहत सामग्री खरीदेगा और जरूरतमंद परिवारों तक स्वयं सहायता पहुंचाएगा।

इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र में एक गांव को गोद लेकर वहां लाइब्रेरी और लैब बनाने की भी योजना है। पदम सिंह थापा ने बताया कि आपदा के बाद 29 अगस्त को सभा की आपात बैठक कर नेपाल राहत प्रबंधन कमेटी का गठन किया गया था।

इसके बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों, सभाओं, समाजों, पूर्व सैन्य अधिकारियों और पूर्व सैनिकों के सहयोग से राहत कोष में धनराशि जुटाई गई। उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में नेपाल जाने वाले दल का गठन हो चुका है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नेपाल में स्थानीय स्वयंसेवकों के साथ ही नेपाल सेना, दूतावास और सरकार से संपर्क किया जा रहा है।

इस मौके पर गोर्खाली सुधार सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन क्षेत्री, महामंत्री गोपाल क्षेत्री, गोर्खा कल्याण परिषद की अध्यक्ष ज्योति कोटिया,गोर्खा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अभिषेक शाही, मेजर (सेनि) हबी जंग गुरूंग, मेजर (सेनि) महावीर सिंह रावत, प्रभा शाह, सपना मल्ल, संयुक्त नागरिक संगठन, बौद्ध तिब्बती समाज, गढ़वाल महासभा, कुर्मांचल महासभा के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- महंगाई से राहत: देहरादून में नासिक की प्याज 35₹/KG, रेट सुनकर पहुंच गई पब्लिक; 1 दिन में 800 किलो बिकी