विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून गैंगस्टर हत्याकांड: हमलावर झारखंड से फ्लाइट से आए, हरिद्वार से किराए पर ली थी बाइक-स्कूटी

Published: Fri, 13 Feb 2026 10:27 PM (IST)

विक्रम की हत्या के हमलावर झारखंड से फ्लाइट से हरिद्वार पहुंचे थे। उन्होंने हरिद्वार से बाइक और स्कूटी किराए पर ...और पढ़ें

मृतक विक्रम शर्मा की फोटो। सिल्वर सिटी में विक्रम शर्मा की हत्या करने के बाद भागते हमलावर। वीडियो ग्रेप

मृतक विक्रम शर्मा की फोटो। सिल्वर सिटी में विक्रम शर्मा की हत्या करने के बाद भागते हमलावर। वीडियो ग्रेप

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। विक्रम की हत्या करने वाले शूटर झारखंड से फ्लाइट से यहां पहुंचे थे साथ ही उन्होंने हरिद्वार से बाइक और स्कूटी किराये पर ली थी। यह बात पुलिस की जांच में सामने आई है। जिसमें बताया गया कि हमलावरों ने गुरुवार को बाइक और शुक्रवार तड़के करीब चार बजे स्कूटी किराये पर ली थी।

स्कूटी आकाश नाम से झारखंड का पता लिखवाकर ली गई थी और दोनों वाहनों के लिए एक ही पहचान पत्र जमा कराया गया था।

Dehradun News Today

वाहन रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक दुकान से एक दिन के लिए किराये पर लिए गए थे। शुक्रवार को देहरादून पुलिस टीम हरिद्वार पहुंची और संबंधित लोगों से पूछताछ कर अहम जानकारियां जुटाईं।

jharkhand gangster

पुलिस को आशंका है कि वारदात सुनियोजित थी और आरोपित पहले से रेकी कर रहे थे। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि देहरादून पुलिस हरिद्वार पहुंची थी, जानकारी मिली है कि युवकों ने हरिद्वार से ही किराये पर वाहन लिए थे।

Dehradun News

शुक्रवार की सुबह चार बजे एक दिन के लिए वाहन किराये पर लिया गया था। इसके लिए आधार कार्ड भी जमा कराया गया था। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से हमलावरों की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें- देहरादून में 5 हत्याओं के बाद एसएसपी अजय सिंह पर गिरी गाज, अब प्रमेंद्र डोभाल हाेंग नए कप्तान

यह भी पढ़ें- देहरादून में 16 दिन में हुई 5 हत्याएं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन के दावों की खुली पोल

यह भी पढ़ें- देहरादून में 48 घंटे में दूसरी हत्या, झारखंड के गैंगस्टर को गोलियों से भूना; पुलिस मान रही गैंगवार