विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में 16 दिन में हुई 5 हत्याएं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन के दावों की खुली पोल

Published: Fri, 13 Feb 2026 09:38 PM (IST)

उत्तराखंड के देहरादून में पिछले 16 दिनों में पांच हत्याओं से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं। इन वारदातों में ...और पढ़ें

देहरादून में 16 दिनों में हत्या की पांच वारदातें सामने आ चुकी हैं।

देहरादून में 16 दिनों में हत्या की पांच वारदातें सामने आ चुकी हैं।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

सोबन सिंह गुसांई, देहरादून। शांत वादियों के लिए जाने जाना वाला उत्तराखंड अब खौफ के साए में है। लगातार हो रही वारदातों से आमजन डर है। पिछले 16 दिनों में ही हत्या की पांच वारदातें सामने आ चुकी हैं।

इससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन के दावों की पोल खुल गई है। अधिकतर वारदातों में आपसी रंजिश और जमीनी विवाद हत्या का कारण बने। लगातार बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की गश्त और खुफिया तंत्र की सक्रियता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Doon Murder News

29 जनवरी

विकासनगर के ढालीपुर में एक छात्रा की दरांती एवं पत्थर से वार कर नृशंस हत्या कर दी गई। 12वीं की छात्रा का चचेरा भाई उसे दवा दिलाने के लिए साथ लेकर था। वापस न लौटने पर जब स्वजन ने तलाश की तो शक्तिनहर के किनारे झाड़ियों में उसका शव मिला। जबकि चचेरा भाई अभी तक फरार है।

  • मृतका के पिता ने उसके विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
  • छात्रा के सिर पर काफी चोटें थीं और मुंह पत्थर से कुचला गया था।
  • हाथ की अंगुलियां भी कटी हुई थीं।
  • मौके से बाइक, घटना में प्रयुक्त दरांती व पत्थर बरामद हुए।

Rishikesh  Murder News

31 जनवरी

31 जनवरी की रात को ऋषिकेश में एक व्यक्ति ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका यमकेश्वर की रहने वाली तलाकशुदा थी। घटना के बाद हत्यारोपित मौके से फरार हो गया। घटना शिवाजी नगर क्षेत्र की है। 35 वर्षीय प्रीति एम्स ऋषिकेश में अटेंडेंट थी।

  • शनिवार रात करीब 10 बजे वह शिवाजी नगर स्थित किराये के घर में थी।
  • इसी दौरान एक व्यक्ति वहां पहुंचा। उसने प्रीति के कमरे का दरवाजा खटखटाया।
  • प्रीति ने जैसे ही दरवाजा खोला आरोपित ने गोली चला दी। गोली प्रीति के सीने में लगी।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मगर तब तक आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने खून से लथपथ प्रीति को एम्स पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गोली मारने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Doon Gunjan

02 फरवरी

दो फरवरी को मच्छी बाजार स्थित दूल्हा बाजार में सरफिरे ने सरेआम 22 वर्षीय युवती का चापड़ से गला काटकर हत्या कर दी। युवती ने आरोपित के विरुद्ध खुड़बुड़ा चौकी में शिकायत भी दी थी कि आकाश कुमार उसे धमकी दे रहा है। वह किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।

  • पुलिस आरोपित का पता नहीं लगा पाई।
  • इसी बीच उसने वारदात को अंजाम दे दिया।
  • पुलिस ने बाद में हमलावर को गिरफ्तार कर लिया।

Dehradun Arjun Murder Case

11 फरवरी

11 फरवरी को तिब्बती मार्केट में कारोबारी अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उस समय वह परेड ग्राउंड स्थित टेनिस खेलकर अपनी कार की तरफ आ रहे थे। कारोबारी को गोली मारने के बाद बदमाश बिना नंबर की स्कूटी से फरार हो गए।

कुछ देर बाद हमलावरों ने अपना हूलिया भी बदल दिया। इस मामले में पुलिस ने दो शूटरों सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

jharkhand gangster

13 फरवरी

शुक्रवार सुबह नौ बजे झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा निवासी अमन विहार रायपुर की गोली मारकर हत्या कर दी। विक्रम शर्मा सिल्वर सिटी स्थित 'एनी टाइम, एनी क्लब' जिम से बाहर आ रहा था।

हत्या करने वाले तीनों आरोपित बाइक से फरार हो गए। पुलिस आपसी गैंगवार मानते हुए हमलावरों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- देहरादून में 48 घंटे में दूसरी हत्या, झारखंड के गैंगस्टर को गोलियों से भूना; पुलिस मान रही गैंगवार

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SSP देहरादून हटाये गए; परमेंद्र डोभाल को मिली कमान