विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गैरसैंण में 27 से होगा उत्तराखंड विधानसभा का तीसरा सत्र, अधिसूचना जारी

Published: Wed, 14 Oct 2026 10:31 AM (IST)

उत्तराखंड विधानसभा का तीसरा सत्र 27 अक्टूबर से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में शुरू होगा। दो दिवसीय इस सत्र के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का इस साल का तृतीय सत्र 27 अक्टूबर से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में प्रारंभ होगा। लोकभवन से हरी झंडी मिलने के बाद मंगलवार को सत्र की अधिसूचना भी जारी कर दी गई।

दो दिवसीय सत्र में सरकार की ओर से अनुपूरक बजट समेत कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जा सकते हैं। उधर, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि गैरसैंण में सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय पूरी तरह तैयार है।

 

यह भी पढ़ें- दिल्ली-मेरठ 'नमो भारत' का ऋषिकेश तक होगा विस्तार, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया बड़ा अपडेट

सोमवार को हरिद्वार में हुई कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को हरिद्वार में हुई कैैबिनेट की बैठक में विधानसभा सत्र इस माह के आखिर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। तब कैबिनेट के कई सदस्यों ने गैरसैंण में सत्र के आयोजन पर जोर दिया था।

कैबिनेट ने सत्र की अवधि और स्थान तय करने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया। 27 व 28 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा सत्र के आयोजन पर मुख्यमंत्री की सहमति मिलते ही यह प्रस्ताव लोकभवन भेजा गया। मंगलवार को लोकभवन की स्वीकृति के बाद सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई।

यह भी पढ़ें- 'अपनी जरूरत से पहले दूसरों की चिंता', जब छात्रा लवप्रीत कौर की संवेदनशीलता ने जीता सीएम पुष्कर सिंह धामी का दिल