विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में लड़कियों को मिलेगी हॉकी की फ्री ट्रेनिंग, मसूरी में लगेगा प्रशिक्षण कैंप

Published: Sat, 22 Aug 2026 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2026 07:06 AM (IST)

मसूरी के रॉक ब्लू क्लब द्वारा स्वर्गीय नंद किशोर बंबू की स्मृति में लड़कियों के लिए निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण शिविर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. मसूरी में लड़कियों के लिए निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण शिविर।

  2. रॉक ब्लू क्लब द्वारा स्वर्गीय नंद किशोर बंबू की स्मृति में।

  3. 24 अगस्त से शुरू, बेसिक से एडवांस ट्रेनिंग मिलेगी।

जागरण संवाददाता, मसूरी। मसूरी के रॉक ब्लू क्लब के तत्वावधान में क्लब के संस्थापक अध्यक्ष तथा अंतर्राष्ट्रीय रोलर हॉकी रैफरी स्वर्गीय नंद किशोर बंबू की स्मृति में मसूरी की लड़कियों के लिए निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन लाइब्रेरी बाजार स्थित लार्ड लक्ष्मीनारायण फाउंडेशन स्कूल के मैदान में आगामी सोमवार 24 अगस्त से आयोजित किया जा रहा है।

रॉक ब्लू क्लब के प्रतिनिधि अथर्व सोनकर ने बताया कि हॉकी शिविर मसूरी के सभी सीनियर लड़कियो के लिए आयोजित किया जा रहा है जो हॉकी का खेल सीखना चाहती है ताकि वे आने वाले समय में मसूरी का प्रतिनिधित्व कर सके।

अथर्व सोनकर ने बताया कि शिविर में हॉकी के बेसिक से लेकर एडवांस्ड लेवल तक का प्रशिक्षण दिया जागा। शिविर में पहली बार खेलने वाली खिलाड़ियों को विशेष रूप से प्रोत्साहित कर स्वागत किया जाएगा। जिन लड़कियो के पास हॉकी का किट नहीं है उन्हें किट उपलब्ध कराई जायेगी।

प्रशिक्षण के साथ ही प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर निःशुल्क रखा गया है। अच्छा प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को जिला स्तर पर ट्रायल्स में जाने का भी अवसर प्रदान किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि शिविर सोमवार से शनिवार तक दोपहर बाद तीन बजे से शाम सात बजे तक व रविवार व अवकाश के दिन 11 बजे प्रातः से दो बजे अपराहन तक आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में आपदा के एक माह बाद पीड़ित को मिला राशन, परिवार ने लौटाई राहत सामग्री