Move to Jagran APP

बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़े रखना जरूरी: राज्यपाल

जागरण संवाददाता विकासनगर राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने कहा कि विद्यार्थियों को कला विज्ञान सि

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 10:08 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 06:29 AM (IST)
बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़े रखना जरूरी: राज्यपाल
बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़े रखना जरूरी: राज्यपाल

जागरण संवाददाता, विकासनगर:

loksabha election banner

राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने कहा कि विद्यार्थियों को कला, विज्ञान सहित विभिन्न विषयों में शिक्षित करने के साथ ही उन्हें भारतीय संस्कृति और सभ्यता से जोड़े रखना भी जरूरी है। विद्यार्थियों को आधुनिक ज्ञान-विज्ञान से परिपूर्ण करते हुए उन्हें भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करना शिक्षा का मूल उद्देश्य होना चाहिए। बच्चे महान लोगों की जीवनी और उनकी शिक्षाओं से जुड़ी पुस्तकें अवश्य पढ़े। मंगलवार को राज्यपाल बतौर मुख्य अतिथि द इंडियन पब्लिक स्कूल के 19वें स्थापना दिवस समारोह में पहुंची। जहां उन्होंने विद्यालय परिसर में बने महारानी लक्ष्मीबाई की विशाल प्रतिमा का अनावरण व बालिका छात्रावास का उद्घाटन किया। साथ ही विद्यालय परिसर में आद्य ऑर्गेनिक व मिल्क प्रोडक्ट के कामधेनु गौ सदन का शुभारंभ किया।

राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने कहा कि आज के इंटरनेट के युग में पुस्तकें पढ़ने की प्रवृत्ति कम होती जा रही है। शिक्षक व अभिभावक अपने बच्चों में अच्छी पुस्तकें पढ़ने की आदत जरूर डालें। उन्हें उनकी रूचि के अनुसार विभिन्न क्रिया-कलापों के लिए अवसर दें। कला, संस्कृति और खेलकूद भी जीवन के आवश्यक अंग हैं। यह शारीरिक और मानसिक विकास में बहुत मदद करते हैं। कहा कि सिगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन हेतु बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। सभी बच्चे इसमें अपना शत प्रतिशत योगदान दें।

संध्या कालीन वेला में स्कूल के बच्चों द्वारा सर्वप्रथम राष्ट्र गान से स्वागत किया गया। देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। हिदी नाटक पंचलाइट का मंचन किया गया, जो प्रसिद्ध आंचलिक कहानीकार फणीश्वर नाथ रेणु की कहानी का नाट्य रूपांतरण है। साथ ही विद्यालय के बच्चों द्वारा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां से लोगों का मन मोह लिया।

इस मौके पर विद्यालय चेयरमैन व राज्य सभा सांसद रविद्र किशोर सिन्हा, रीता किशोर सिन्हा, एसके गुप्ता, विद्यालय समिति सदस्य हरदीप सिकंद, प्रो. डॉ. गौतम सिन्हा, डॉ. जेके दास, डॉ. सतेंद्र किशोर, एनआर लाल, रेणु मट्टू, निदेशक एके सिंह, प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिन्हा, अशोक प्रसाद आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.