विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Politics: पद से हटने के बाद मदन कौशिक ने दी प्रतिक्रिया, बोले- जो जिम्मेदारी मिलेगी करूंगा उसका निर्वहन

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 30 Jul 2022 01:37 PM (IST)

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए मदन कौशिक ने कहा कि पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट अनुभवी नेता हैं। विधायक के रूप में और कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में भट्ट ने छाप छोड़ी। उनकी अगुआई में प्रदेश भाजपा संगठन नई ऊंचाईयों को छुएगा।

पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक। फाइल फोटो
पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक। फाइल फोटो

राज्‍य ब्‍यूरो, देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए मदन कौशिक ने कहा कि पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट अनुभवी नेता हैं। विधायक के रूप में और कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में भट्ट ने छाप छोड़ी।

उनकी अगुआई में प्रदेश भाजपा संगठन नई ऊंचाईयों को छुएगा। भट्ट को ढेर सारी बधाई और शुभकानाएं। कौशिक ने कहा कि पार्टी निकट भविष्य में उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौपेगी, उसे भी वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक में बताया कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा भाजपा आलाकमान को मांगे जाने पर कुछ दिन पहले ही दे दिया था। उन्‍होंने कहा कि यह सब पूर्व नियोजित था और उसमें उनकी भी सहमति थी। पार्टी निकट भविष्य में उन्हें जो भी ज़िम्मेदारी सौंपेगी, वह उसका पूरी निष्ठा से पालन करेंगे।

सरकार में जाएंगे या संगठन में इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह सब पार्टी तय करेगी, मैं इसके बारे में कुछ भी नहीं कह सकता, बता सकता। हम पार्टी के कर्मठ सिपाही हैं जो जिम्मेदारी मिलेगी उसका निर्वहन करेंगे। बताया कि इस वक्त वह भाजपा प्रदेश मुख्यालय देहरादून में हैं।

भट्ट का प्रदेश अध्यक्ष बनना तीर्थ नगरी के लिए गौरव की बात

ऋषिकेश में रहकर छात्र जीवन से राजनीति जीवन की शुरुआत करने वाले पूर्व विधायक महेन्द्र प्रसाद भट्ट के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने से देवभूमि ऋषिकेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त हर्ष का माहौल है। नगर निगम महापौर ने उन्हें उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित तमाम शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।

शनिवार को एक जारी बयान में नगर निगम महापौर अनिता ममगाईं ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा पूर्व विधायक एवं संगठन में तमाम छोटे बड़े पदों का अपार अनुभव रखने वाले महेन्द्र प्रसाद भट्ट को प्रदेश भाजपा की कमान सौंपे जाने से ना सिर्फ तीर्थ नगरी, बल्कि समूचे उत्तराखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह और खुशी का माहौल है। राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी के रूप में पहचान रखने वाले श्री भट्ट के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी के सांगठनिक ढांचे में और मजबूती आएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।