Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व आइएएस सुरेंद्र सिंह पांगती बने उक्रांद की विशेष अधिकार समिति के अध्यक्ष

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Mon, 16 Mar 2020 12:35 PM (IST)

    उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने पूर्व आइएएस सुरेंद्र सिंह पांगती को दल की सर्वोच्च विशेष अधिकार समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया है।

    Hero Image
    पूर्व आइएएस सुरेंद्र सिंह पांगती बने उक्रांद की विशेष अधिकार समिति के अध्यक्ष

    देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने पूर्व आइएएस सुरेंद्र सिंह पांगती को दल की सर्वोच्च विशेष अधिकार समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस दौरान उमेश खंडूड़ी सहित अन्य लोगों ने दल की सदस्यता ग्रहण की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कचहरी स्थित दल के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि उक्रांद के सदस्यों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसके साथ युवाओं की टीम तैयार होती जा रही है। राज्य के युवा अब भाजपा-कांग्रेस की राज्य विरोधी नीतियों से खिन्न होकर उक्रांद में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य को युवा व अनुभवी नेतृत्व ही नई सोच केसाथ आगे की ओर ले जा सकते हैं। कहा कि युवा उक्रांद के साथ जुड़कर मजबूती प्रदान कर रहे हैं। दल में शामिल हुए उमेश खंडूड़ी ने कहा कि उक्रांद ही राज्य का भविष्य संवार सकती है। बता दें, इससे पूर्व दल को मजबूती प्रदान करते हुए पीसी थपलियाल को केंद्रीय प्रवक्ता, प्रमिला रावत को केंद्रीय महिला प्रकोष्ठ का केंद्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर बीडी रतूड़ी, त्रिवेंद्र सिंह पंवार, पुष्पेश त्रिपाठी, हरीश पाठक, एपी जुयाल, सुनील ध्यानी, शांति भट्ट मौजूद थे। 

    बसपा के संस्थापक कांशीराम की जयंती मनाई

    बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती मनाई गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। रविवार को गांधी रोड स्थित पंडित दीनदयाल पार्क में बहुजन समाज पार्टी की ओर से पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कांशीराम कि चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट एक-दूसरे को बधाई दी।

    यह भी पढ़ें: रावत सरकार की सालगिरह पर लग गई कोरोना पनौती

    पार्टी के जिलाध्यक्ष एचएन कन्याल ने कांशीराम के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की स्थापना कर सभी वर्गों के उत्थान का सपना देखा था। जिसको उन्होंने पूरा करने के लिए भरसक प्रयास किए। पार्टी कार्यकर्ताओं को भी उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस दौरान उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह, महासचिव भूपेंद्र सैनी, सचिव राजेंद्र चोपड़ा, कोषाध्यक्ष इल्ताब अली, कार्यालय सचिव शिवराम आदि उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें: हरीश रावत का दावा मध्य प्रदेश में सबकुछ ठीक, कमलनाथ सरकार पर नहीं कोई संकट