यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अनाथ और बेसहारा बच्चों संग मनाई दीपावली
आज पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दीपावली का त्योहार अनाथ और बेसहारा बच्चों के साथ मनाया। उन्होंने बच्चों को ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। दीपावली के अवसर पर आज पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बद्रीपुर स्थित अपना घर संस्था में पहुंचे, जहां उन्होंने दीपावली का पर्व अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के साथ मनाया। उनका स्वागत संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं बच्चों ने पूरे उत्साह से साथ किया। उन्होंने बच्चों को मिठाइयां, फल इत्यादि वितरित किए और अनाथ एवं बेसहारा बच्चों द्वारा निर्मित दीये और मोमबत्तियां खरीदी।
पूर्व सीएम के संस्था में पहुंचने पर बच्चे खासे उत्साहित दिखे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। दीपावली पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र को अपने बीच पाकर अनाथ एवं बेसहारा बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक अभिवावक के रूप में त्रिवेंद्र ने सभी को मिठाई बांटी और सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं की।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि हम सभी को ऐसे बच्चों की मदद के लिए आगे आना चाहिये जो किसी न किसी कारणवश अकेले हैं। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि ये बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अन्य चीजों में भी अपनी काबलियत को दर्शा रहे हैं। दीपावली पर ये बच्चे कई चीजें बना रहे हैं विभिन्न प्रकार के दीये, मोमबत्तियां इत्यादि। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को लोकल की वस्तुओं के लिए वोकल होना पड़ेगा। ताकि जो लोग इस चीज से जुड़े हैं हम उन्हें मजबूत कर सकें। इस अवसर पर अपना घर संस्था बद्रीपुर के पदाधिकारी, सदस्यगण, बच्चे मौजूद रहे।
---------------------------------------
गरीब बच्चों संग बांटी दीपोत्सव की खुशियां
सहसपुर विधानसभा में राकेश नेगी ने गरीब बच्चों संग बांटी दीपोत्सव की खुशियां। देश भर में दीपावली की धूम रही। लोग मित्र-रिश्तेदार और आस-पड़ोसियों को मिठाई बांटकर रोशनी के इस त्योहार को मनाया। वहीं पूर्व पंचायत सदस्य और कांग्रेस नेता राकेश सिंह नेगी ने सेलाकुई स्थित लक्ष्मीपूर की गरीब बस्तियों में दीपावली मनायी। उन्होंने बस्ती के जरूरतमंद बच्चों को दीपावली पर तोहफे और मिठाई बांटी।
पूर्व पंचायत सदस्य और कांग्रेस नेता राकेश सिंह नेगी ने कहा कि सक्षम लोगों के घरों में हमेशा बिजली की चकाचौंध रहती है। दीपावली पर लोग मिठाई पकवान का आनंद लेते हैं। लेकिन वैसे परिवार जिसके यहां दिन का चूल्हा जलता है तो रात में जलेगा की नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं होती है। ऐसे परिवार दीपावली जैसे त्योहार में भी मिठाई खाने तो दूर चखने से भी वंचित रहते हैं।
ऐसे लोगों घर में दीप जलाना और दीपावली का त्योहार मनाना और उन सबों के घर में एक छोटी सी मुस्कान लाना ही सही मायने में दीपावली मनाना है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि जो लोग सक्षम है। वे अपने आस-पड़ोस में इस तरह के गरीब परिवार के बच्चों के बीच दीपावली मनायें ताकि उस बच्चे के चेहरे पर भी मुस्कान लौट सके। इस दौरान उनके साथ कालूराम, राजीव, अरूण, प्रवीण, सलमान, नरेश, विजय आदि उपस्थित रहे।
