विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Politics: पूर्व भाजपा नेता समेत अन्य ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता

By Sunil NegiEdited By:
Published: Wed, 16 Sep 2020 09:28 AM (IST)

Uttarakhand Politics प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) का सदस्यता अभियान जारी है। मंगलवार को भी पूर्व भाजपा नेता समेत दर्जनों युवा आप में शामिल हुए।

Uttarakhand Politics: पूर्व भाजपा नेता समेत अन्य ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता
Uttarakhand Politics: पूर्व भाजपा नेता समेत अन्य ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता

देहरादून, जेएनएन। Uttarakhand Politics प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) का सदस्यता अभियान जारी है। मंगलवार को भी पूर्व भाजपा नेता समेत दर्जनों युवा आप में शामिल हुए। 

अपना रोटी बैंक के संस्थापक और पूर्व भाजपा महानगर मंत्री हिमांशु पुंडीर ने मंगलवार को आप का दामन थाम लिया है। आप के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने हिमांशु पुंडीर का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आप युवाओं और आम जनता की पार्टी है। पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर नौजवान पीढ़ी आगे आ रही है। विकास के लिए युवाओं का पार्टी से जुड़ना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सोच है कि प्रदेश की महिलाएं और नौजवानों को राज्य का भविष्य संवारने में अहम भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राष्ट्रीय दलों पर जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। 

आप में शामिल हुए हिमांशु पुंडीर ने कहा कि वह दिल्ली के मॉडल से काफी प्रभावित हुए हैं। इसके चलते ही उन्होंने यह निर्णय लिया है। कार्यक्रम में हिमांशु पुंडीर के साथ मिथुन वालिया, अभिनव, अभिषेक पुजारा, अमित अरोड़ा, अमित ढींगरा, जावेद, गुरप्रीत, नरेश धीमान, अफजल, नानू, फैजान, असलम, दीक्षांत, चेतन सलूजा, शुभम, लक्ष्य समेत दर्जनों युवाओं ने आप की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान आप के प्रदेश महासचिव विशाल चौधरी, पार्टी प्रवक्ता रविंद्र आनंद और राकेश काला भी मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें: PM Modi के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर मानाया जा रहा सेवा सप्ताह, सीएम त्रिवेंद्र ने किया पौधारोपण

युवा कांग्रेस ने किया जल  संस्थान का किया घेराव

जर्जर हो चुकी शहर की सीवर लाइनों की समस्या उठाते हुए युवा कांग्रेस के कार्यकत्र्ताओं ने मंगलवार को जल संस्थान के मुख्यालय का घेराव किया। कार्यकत्‍ताओं ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर संगठन जल संस्थान के खिलाफ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा। 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव समेत कई नेता आम आदमी पार्टी में शामिल