अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग का छापा, तीन ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी
वन विभाग ने सुबह अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाकर खनिज से लदी तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की। इस दौरान खनन में लगे वाहन चालक व मजदूर भाग खड़े हुए।
By BhanuEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2016 12:36 PM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2016 12:39 PM (IST)
विकासनगर। वन विभाग ने सुबह अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाकर खनिज से लदी तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की। इस दौरान खनन में लगे वाहन चालक व मजदूर भाग खड़े हुए।
यमुना नदी से अवैध खनन की लगातार शिकायतों के मद्देनजर सुबह चकराता वन प्रभाग की टीम ने नवाबगढ़ में यमुना पुल के पास छापा मारा।
छापेमारी के दौरान खनन में लगे वाहन चालक व मजदूरों में हड़कंप मच गया। करीब आधा दर्जन वाहनों को चालक हिमाचल की ओर भगा ले गए। वहीं वन विभाग के हाथ तीन ट्रैक्टर ट्रॉली आई।
पढ़ें-चोरी की शराब पर उड़ा रहा था मौज, व्हाट्सएप पर कर बैठा यह गलती, पढ़ें खबर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें