विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: दून और मसूरी में पारे में उछाल, पर्वतीय क्षेत्र में हो सकती है हल्की बारिश

By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
Published: Sat, 23 May 2020 02:15 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 08:11 PM (IST)

त्तराखंड के पहाड़ से लेकर मैदान गर्मी से तप रहे हैं। ऐसे में लोगों की मुसीबत बढ़ी हुई है। राहत ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather: दून और मसूरी में पारे में उछाल, पर्वतीय क्षेत्र में हो सकती है हल्की बारिश
Uttarakhand Weather: दून और मसूरी में पारे में उछाल, पर्वतीय क्षेत्र में हो सकती है हल्की बारिश

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड के पहाड़ से लेकर मैदान गर्मी से तप रहे हैं। ऐसे में लोगों की मुसीबत बढ़ी हुई है। राहत देने वाली बात यह है कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे पर्वतीय क्षेत्र के साथ ही मैदानी क्षेत्र के तापमान में गिरावट आ सकती है। 

दून समेत पूरे उत्तराखंड में पारा तेजी से चढ़ रहा है। शुक्रवार को देहरादून और मसूरी में पारा चढ़ा और भीषण गर्मी का अहसास होने लगा। शनिवार की सुबह से ही गढ़वाल और कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों के साथ ही मैदानों में भी धूप निकल गई। इस दौरान उमस से लोग परेशान हैं। 

हालांकि, पारे की उछाल के बीच पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान गढ़वाल के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश के आसार हैं। इससे इन क्षेत्र में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि राज्य के शेष भाग में मौसम शुष्क रहेगा। 

फिलहाल उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम साफ है। चिलचिलाती धूप के बीच गर्म हवा लोगों को बेहाल कर रही हैं। अधिकांश शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में औसतन दो से तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। देहरादून में अधिकतम तापमान 37.6 रिकार्ड किया, जबकि हरिद्वार में यह 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। वहीं ऊधमसिंह नगर में भी पारा 38.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। प्रदेश में सर्वाधिक गरम शहर रुड़की रहा। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: मैदान के बाद अब पहाड़ में भी चढ़ने लगा पारा, गर्मी से लोग बेहाल

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर------------------अधिकतम----------न्यूनतम 

देहरादून-----------------37.6---------------19.6

उत्तरकाशी--------------28.7---------------17.8

मसूरी--------------------26.4---------------17.5

टिहरी--------------------27.4---------------17.4

हरिद्वार----------------40.5---------------22.3 

जोशीमठ----------------26.6---------------14.2

पिथौरागढ़--------------31.1---------------17.6

अल्मोड़ा----------------30.2---------------16.3

मुक्तेश्वर---------------28.2---------------14.1

नैनीताल----------------28.3---------------18.0

यूएसनगर--------------38.5---------------20.9

चंपावत------------------27.6---------------16.7

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में सुबह राहत, दोपहर को गर्मी पकड़ रही रफ्तार