Move to Jagran APP

उत्‍तराखंड : पौड़ी में बरात से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, तीन सगी बहनें समेत छह की मौत; नौ घायल

पौड़ी के चाकीसैंंण तहसील में बरात से लौट रहा एक मैक्‍स वाहन खाई में जा गिरा। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए। हादसे में मरने वालों में तीन सगी बहनें शामिल हैं।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 25 Apr 2022 07:00 PM (IST)Updated: Mon, 25 Apr 2022 10:27 PM (IST)
उत्‍तराखंड : पौड़ी में बरात से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, तीन सगी बहनें समेत छह की मौत; नौ घायल
पौड़ी जनपद के चाकीसैंंण तहसील अंतर्गत स्‍योली तल्‍ली व स्‍योलि मल्‍ली के बीच एक मैक्‍स वाहन खाई गिर गया।

जागरण संवाददाता, पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल जिले के चाकीसैंण क्षेत्र में बरात से लौट रहे वाहन के खाई में गिरने से तीन सगी बहनों समेत छह व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि नौ घायल हो गए। 10 सवारियों की क्षमता वाले वाहन में कुल 15 लोग सवार थे। पाबौ स्थित स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को पौड़ी स्थित जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, हादसे पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने दुख जताया है।

loksabha election banner

घटना सोमवार शाम पांच बजे की है। जिले के सुदूरवर्ती गांव सिलौली से एक बरात डोगरी गांव गई थी। कंडारस्यूं पट्टी के राजस्व उपनिरीक्षक चंद्रमोहन ने बताया कि शाम को बरात में शामिल 15 लोग मैक्स वाहन से अपने गांव के लिए रवाना हो गए।

कुछ दूर पहुंचने के बाद स्योली-मल्ली नामक स्थान पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। आसपास के ग्रामीणों ने यह दृश्य देखा तो तत्काल घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस को सूचना दी।

ग्रामीणों की मदद से शुरू किया राहत कार्य

सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद पुलिस और एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) की टीम ने ग्रामीणों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। हादसे में पांच व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने पाबौ स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया। मृतकों में जाख गांव की रहने वाली दूष्टि (05), अंबिका (18) और मोनिका (20) सगी बहनें थीं।

पौड़ी के जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने पाबौ स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का हाल जाना। पैठाणी के थानाध्यक्ष वीरेंद्र रमोला ने बताया कि अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा।

इनकी गई जान

  •  अंकित कुमार निवासी ग्राम स्योली तल्ली
  •  हयात सिंह निवासी ग्राम सिलोली
  •  मेहरबान सिंह ग्राम सिलोली
  •  दूष्टि निवासी जाख
  •  अंबिका निवासी जाख
  •  मोनिका निवासी जाख

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.