Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून और मसूरी में पांच डिग्री चढ़ा अधिकतम तापमान

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sat, 24 Aug 2019 01:09 PM (IST)

    मैदानों में चढ़ रहा पारा फिर उमस और गर्मी से लोगों को परेशान करने लगा है। दून और मसूरी का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया।

    देहरादून और मसूरी में पांच डिग्री चढ़ा अधिकतम तापमान

    देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड में आने वाले तीन दिनों तक भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना है, लेकिन मैदानों में चढ़ रहा पारा फिर उमस और गर्मी से लोगों को परेशान करने लगा है। 

    शुक्रवार को दून और मसूरी का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में देहरादून के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हुई।  जबकि, कुमाऊं क्षेत्र के मुक्तेश्वर में 31.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान गढ़वाल मंडल के अधिकाशं जिलों में हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही जिससे उमस से लोग बेहाल रहे। शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 34.2 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि, मसूरी का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 25.3 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 17.3 डिग्री सेल्यियस रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में मौसम सामान्य, बदरीनाथ हाईवे छोड़ अन्य तीनों धामों के राजमार्ग रहे सुचारू

    इस महीने में दूसरी बार अगस्त में दून का तापमान 34.2 डिग्री तक चढ़ा। इससे केवल चार अगस्त 2016 में पारा अधिकतम 35.3 रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आने वाले दो दिनों तक उत्तराखंड में आमतौर पर बादल छाये रहेंगे। राज्य के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं तेज बौछारें पडऩे का अनुमान है। विशेषकर राज्य के मैदानी इलाकों में अगले पांच से छह दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड में आपदा से अब तक 59 लोगों की हुई मौत, 12 लोग हैं लापता