Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दून में आज से 'मिशन इंद्रधनुष 5.0' के प्रथम चरण की शुरुआत, जन्म से 5 वर्ष तक के 5557 बच्चों का होगा टीकाकरण

    By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
    Updated: Mon, 07 Aug 2023 08:24 AM (IST)

    देहरादून। मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत आज गांधी शताब्दी चिकित्सालय से की जाएगी। इस अभियान के तहत जनपद में गर्भवती महिलाओं एवं जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को छूटे हुए टीके लगाए जाएंगे। जनपद में पहली बार यू-विन पोर्टल के माध्यम से टीकाकरण का आन स्पाट पंजीकरण किया जाएगा। टीकाकरण के बाद डिजिटल टीकाकरण कार्ड तैयार किया जाएगा जो पोर्टल में हमेशा सुरक्षित रहेगा।

    Hero Image
    दून में आज से 'मिशन इंद्रधनुष 5.0' के प्रथम चरण की शुरुआत

    जागरण संवाददाता, देहरादून : 'मिशन इंद्रधनुष 5.0' अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत आज गांधी शताब्दी चिकित्सालय से की जाएगी। इस अभियान के तहत जनपद में गर्भवती महिलाओं एवं जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को छूटे हुए टीके लगाए जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनपद में पहली बार यू-विन पोर्टल के माध्यम से टीकाकरण का आन स्पाट पंजीकरण किया जाएगा। टीकाकरण के बाद डिजिटल टीकाकरण कार्ड तैयार किया जाएगा, जो पोर्टल में हमेशा सुरक्षित रहेगा और उसे कभी भी डाउनलोड किया जा सकेगा।

    पहला चरण सात से 12 अगस्त तक

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय जैन ने बताया कि 'मिशन इंद्रधनुष' अभियान तीन चरणों में चलेगा। जनपद में प्रथम चरण सात से 12 अगस्त, दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर व तीसरा चरण 9-14 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान ऐसी गर्भवती महिलाओं एवं जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा, जो किसी कारणवश टीका नहीं लगवा पाए थे।

    उन्होंने जनता से अपील की है कि जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती महिलाओं को यह टीके अवश्य लगवाएं।

    जन्म से पांच वर्ष तक के 5557 बच्चों का टीकाकरण

    जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. वंदना सेमवाल ने जानकारी दी कि इस अभियान के दौरान जन्म से पांच वर्ष तक के कुल 5557 बच्चों तथा 1690 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। इनमें से 273 बच्चे ऐसे हैं, जो ड्रापआउट हैं। उनको छूटे हुए टीके लगाए जाएंगे।

    जनपद में होंगे 471 सेशन

    इस अभियान के तहत टीकाकरण के लिए जनपद में 471 सेशन होंगे। टीकाकरण से पूर्व लाभार्थी का पंजीकरण यू-विन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। यह पंजीकरण एएनएम/आशा के माध्यम से तथा स्वयं लाभार्थी के स्तर से भी किया जा सकेगा।

    टीकाकरण के विषय में अधिक जानकारी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम/आशा या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क करके ली जा सकती है।