विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्री दरबार साहिब में पहुंचे पहले जत्थे का भव्य स्वागत

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 01 Mar 2018 02:19 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 01 Mar 2018 05:13 PM (GMT+05:30)

छह मार्च से शुरू होने वाले ऐतिहासिक श्री झंडे मेले में देशभर से संगतों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

श्री दरबार साहिब में पहुंचे पहले जत्थे का भव्य स्वागत
श्री दरबार साहिब में पहुंचे पहले जत्थे का भव्य स्वागत

देहरादून, [जेएनएन]: छह मार्च से शुरू होने वाले ऐतिहासिक श्री झंडे मेले में देशभर से संगतों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस कड़ी में बुधवार को पंजाब से 70 सदस्यीय जत्था श्री दरबार साहिब पहुंचा। इस दौरान उनका पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत हुआ। संगतों के पहुंचते ही श्री दरबार साहिब में रौनक आ गई है।

 बुधवार को पंजाब के विभिन्न हिस्सों से 70 सदस्यीय संगतों का जत्था दोपहर 12 बजे राजकीय इंटर कॉलेज (बल्लूपुर) पहुंचा। यहां संगत का स्वागत किया गया। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे संगतों का जत्था दर्शनी गेट पहुंचा। यहां ढोल-नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा से उनका सत्कार हुआ। इस दौरान माहौल श्री गुरु जी महाराज के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद श्री दरबार साहिब के महंत देवेंद्र दास महाराज ने संगतों को आशीर्वाद दिया। श्री दरबार साहिब के जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने कहा कि यह इस बार का पहला जत्था है। 

अब श्री दरबार साहिब में देशभर से आने वाले जत्थे रोजाना पहुंचते रहेंगे। इसी के साथ श्री दरबार साहिब में चहल-पहल भी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि अब श्री झंडे मेले के शुरू होने में सप्ताह भर शेष है। जैसे-जैसे दिन नजदीक आ रहे हैं, सिख समुदाय में उत्साह बढ़ रहा है। इस मेले में शामिल होने के लिए देश ही नहीं, दुनिया से भी सिख समुदाय पहुंचते हैं। यह उनकी श्री झंडा साहिब के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें: बदरीनाथ धाम की सुंदरता पर चार चांद लगाने की तैयारी

यह भी पढ़ें: कण्वाश्रम में सम्राट भरत के जीवन से रूबरू हो सकेंगे सैलानी