विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून के एक अस्पताल के सुरक्षाकर्मी पर फायर, अस्पताल में की तोड़फोड़

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 31 Aug 2021 07:22 PM (IST)

देहरादून में नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने अजबपुर खुर्द नेहरू कालोनी स्थित हेल्थकेयर अस्पताल के सुरक्षाकर्मी पर फायर करने के ...और पढ़ें

पुलिस ने हेल्थकेयर अस्पताल के सुरक्षाकर्मी पर फायर करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने हेल्थकेयर अस्पताल के सुरक्षाकर्मी पर फायर करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। अजबपुर खुर्द नेहरू कालोनी स्थित हेल्थकेयर अस्पताल के सुरक्षाकर्मी पर फायर करने व तोड़फोड़ करने के मामले में नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों ने कुछ दिन पहले भी इसी अस्पताल के स्टाफ के साथ मारपीट की थी। इंस्पेक्टर राकेश गुसांई ने बताया कि तहरीर में हेल्थकेयर अस्पताल के संचालक रोहित त्यागी ने बताया कि 24 अगस्त की रात को आरोपित शाह आलम व उनके साथियों ने अस्पताल में घुसकर स्टाफ पर हमला कर दिया था। इस मामले में नेहरू कालोनी में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

सोमवार रात को अस्पताल के मैनेजर फैजान ने फोन कर बताया कि शाह आलम की ओर से भेजे गए नकाबपोश 10-12 व्यक्तियों ने गार्ड राजकुमार के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली राजकुमार को नहीं लगी।

राजकुमार जान बचाकर अंदर भागा तो आरोपित भी अंदर घुस और कर्मचारियों के साथ गाली गलौच करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोपित रोहित त्यागी उनके पार्टनर राजेश पोखरियाल, अजय आर्य व राकेश जोशी को ढूंढ रहे थे। आरोपितों को जब पांचों लोग नहीं मिले तो वह धमकी देकर वहां से फरार हो गए। जाते समय आरोपित अस्पताल के बाहर खड़े दो वाहनों को क्षतिग्रस्त करके चले गए। इंस्पेक्टर गुसांई ने बताया कि आरोपित शाह आलम का मोबाइल बंद आ रहा है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

आरोपित के खिलाफ विभिन्न थानों में हैं चार मुकदमे दर्ज

आरोपित शाह आलम के खिलाफ मारपीट व तोड़फोड़ का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी आरोपित के खिलाफ एक मुकदमा पटेलनगर कोतवाली, एक ऋषिकेश व दो नेहरू कालोनी थाने में दर्ज हो चुके हैं। इंस्पेक्टर राकेश गुसांई ने बताया आरोपित के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करने के लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें :- डोईवाला पुलिस ने दुकान में चोरी करने वाले आरोपित को किया गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।