सिलेंडर में लीकेज होने से लगी आग, चार लोग घायल, पढ़ें...
ढकरानी गांव में सिलेंडर में लीकेज की वजह से आग लग गई। इसमें चार लोग झुलस गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती किया गया है।
By Thakur singh negi Edited By: Published: Thu, 14 Apr 2016 10:55 AM (IST)Updated: Thu, 14 Apr 2016 11:12 AM (IST)
विकासनगर। ढकरानी गांव में सिलेंडर में लीकेज की वजह से आग लग गई। इसमें चार लोग झुलस गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार आज ढकरानी में आज सुबह फूल सिंह अष्टमी के लिए कन्या पूजन के लिए खाना बनवा रहा था। इस दौरान सिलेंडर में लीकेज होने लगा। इस बची हलवाई राजेश पुत्र पृथ्वी ने जैसे ही गैस जलाई सिलेंडर ने तेजी से आग पकड़ ली। वहीं दुर्घटना में हलवाई राजेश, गुड्डी देवी, फूल सिंह और उषा झुलस गए। हालांकि उपचार के बाद सभी की स्थिति सामान्य है।
पढ़ें- काशीपुर में बाला सुंदरी प्रतिमा स्थापना के दौरान भगदड़, लाठी चार्ज, आठ घायल
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें