युवा शक्ति के प्रेरणा स्त्रोत हैं स्वामी विवकानंद
देहरादून : भारत विकास परिषद देहरादून की ओर से मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में स्वामी विवेकानंद जयंती
देहरादून : भारत विकास परिषद देहरादून की ओर से मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह का आयोजन किया गया। सोमवार को राजकीय विश्रामगृह (कैंट रोड) में हुए आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। डॉ. जय प्रकाश सेमवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कई वृतांतों का चित्रण किया। उन्होंने सदैव युवा शक्ति को केंद्रित करते हुए जीवन पर्यत उनका मार्गदर्शन किया। इस लिए आज स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं के लिए प्रासंगिक है। उनका युवा शक्ति को दिया गया नारा, 'उठो, जागो और लक्ष्य तक पहुंचो', युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुका है। मौके पर शाखा के अध्यक्ष सुभाष चंद्र शतपथी, सचिव अर्जुन दास भारद्वाज, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार अरोड़ा, भारत रतन अरोड़ा, चंचल गुप्ता आदि मौजूद रहे।