विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agriculture Laws: कृषि कानूनों पर उत्तराखंड भाजपा ने कांग्रेस से पूछे ये पांच सवाल, आप भी जानिए

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sat, 19 Dec 2020 08:11 AM (IST)

Agriculture Laws भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने कांग्रेस और अन्य विरोधी दलों पर रुद्रपुर में भाजपा की ...और पढ़ें

Agriculture Laws: कृषि कानूनों पर उत्तराखंड भाजपा ने कांग्रेस से पूछे ये पांच सवाल।
Agriculture Laws: कृषि कानूनों पर उत्तराखंड भाजपा ने कांग्रेस से पूछे ये पांच सवाल।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Agriculture Laws भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने कांग्रेस और अन्य विरोधी दलों पर रुद्रपुर में भाजपा की ओर से आयोजित किसान रैली को बाधित करने का आरोप लगाया हैं। उन्होंने इसकी  कड़ी भर्त्सना भी की है। इसके साथ ही कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस से पांच सवाल भी पूछे हैं। 

डॉ. भसीन ने एक वक्तव्य में कहा कि किसानों के भाजपा के प्रति रुझान और कृषि कानूनों को मिल रहे समर्थन से कांग्रेस समेत विपक्षी दल बौखला गए हैं। रुद्रपुर में किसान रैली में कांग्रेस नेताओं द्वारा अवरोध पैदा करना और अमर्यादित व्यवहार करना इसकी तस्दीक करता है। इस सबके बावजूद किसान रैली का सफल होना इस बात का परिचायक है कि कांग्रेस व विरोधियों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम जाल में किसान नहीं आने वाले।

उन्होंने कांग्रेस से पांच सवालों का जवाब भी मांगा। उन्होंने पूछा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में कृषि बिल लाने का वादा किया था। अब मोदी सरकार इन्हें पारित करा चुकी है तो कांग्रेस इसका विरोध क्यों कर रही है। जब यह साफ कर दिया गया है कि न तो एमएसपी खत्म की जा रही है और न मंडियां, फिर भी कांग्रेस किसानों को क्यों भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में ये कृषि कानून 15 साल से लागू हैं। 

अगर ये किसान विरोधी हैं तो वहां कांग्रेस चुप क्यों है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चिदंबरम जैसे नकली किसान करोड़ों की कर चोरी करते रहे तो कांग्रेस क्यों चुप रही। साथ ही यह भी पूछा है कि किसान आंदोलन में घुसपैठ करने वाले देश विरोधी व विघटनकारी तत्वों का कांग्रेस क्यों विरोध नहीं कर रही।

यह भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा भ्रष्टाचार पर उपदेश न दे कांग्रेस