विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रुड़की : चर्खी से गन्ना बेचकर आ रहे किसान पर युवकों ने किया हमला, मुकदमा

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 11 Nov 2021 11:05 AM (IST)Updated: Thu, 11 Nov 2021 07:47 PM (IST)

चर्खी से गन्ना बेचकर लौट रहे किसान पर दो बाइकों पर सवार छह युवकों ने हमला करके घायल कर दिया। ...और पढ़ें

पुलिस ने इस मामले में जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने इस मामले में जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया है।

संवाद सूत्र, झबरेड़ा : चर्खी से गन्ना बेचकर लौट रहे किसान पर दो बाइकों पर सवार छह युवकों ने हमला करके घायल कर दिया। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर हालत नाजुक होते देख उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया है।

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी किसान सलमान बुधवार को इकबालपुर क्षेत्र की एक गन्ना चर्खी में गन्ना बेचकर करीब 1.52 लाख रुपये की रकम लेकर लौट रहा था। आरोप है कि इकबालपुर के पास बाइक सवार युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और लाठी डंडों से हमला कर दिया। सलमान के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख आरोपित बाइक छोड़कर फरार हो गए। स्वजन का आरोप है कि हमलावरों ने नकदी भी लूटी है। जबकि पुलिस लूट की घटना से इन्कार कर रही है।

थाना प्रभारी विनोद थपलियाल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर मिली आरोपितों की एक बाइक को कब्जे में लिया है। मामले में स्वजन की तहरीर पर अंकुर निवासी ग्राम सरठेड़ी, थाना भगवानपुर, सौरभ निवासी मूलेवाला थाना झबरेड़ा, पिंकू निवासी डाडली थाना भगवानपुर, कृष्णा निवासी ग्राम चुडिय़ाला थाना भगवानपुर तथा दो अन्य पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- देहरादून में नशामुक्ति केंद्र में एक कमरे में 19 लोग ठूंसे मिले, बंद करने के आदेश

 

दो वारंटी गिरफ्तार

शराब तस्करी व मारपीट के मामले में जमानत पर छूटने के बाद से अदालत में पेश नहीं होने पर जारी वारंट के आधार पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार विकास पुत्र नीलू निवासी अहबाब नगर व शिवदत्त पुत्र मुरारी निवासी आर्यनगर राजीव नगर को अदालत से वारंट जारी होने पर गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें:- एटीएम कार्ड बदलकर पैसे उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन सदस्‍य हरियाणा से गिरफ्तार