Move to Jagran APP

बारिश से धान व गन्ने की फसल को भारी नुकसान

संवाद सहयोगी डोईवाला बेमौसम बारिश ने इस बार किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार र

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Oct 2021 07:24 PM (IST)Updated: Mon, 25 Oct 2021 07:24 PM (IST)
बारिश से धान व गन्ने की 
फसल को भारी नुकसान
बारिश से धान व गन्ने की फसल को भारी नुकसान

संवाद सहयोगी, डोईवाला:

loksabha election banner

बेमौसम बारिश ने इस बार किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार रात हुई बारिश व तेज हवा ने एक बार फिर किसानों की धान व गन्ने की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। इससे किसानों के चेहरे पर मायूसी है।

डोईवाला में बड़े पैमाने पर धान व गन्ने की खेती की जाती है। इन दिनों धान की कटाई चल रही है। धान को काटने के बाद किसान कुछ समय खेत में छोड़ते हैं। रविवार को अचानक बारिश हो गई। इससे किसान काटी गई फसल को समेट नहीं पाए। नतीजा फसल भी गई। बारिश से दाना काला पड़ जाता है। इससे इस बार किसानों को नुकसान तय लग रहा है।

वहीं तेज हवाओं ने गन्ने की फसल को गिरा दिया। गिर जाने से गन्ने का वजन कम हो जाता है। साथ ही गिरे गन्ने को चूहे भी नुकसान पहुंचाते हैं। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचना तय है। कई जगह किसान गिरे हुए गन्ने को बांधने की भी कोशिश करते भी दिखे।

पूर्व दायित्वधारी मनीष कुमार ने सरकार से मांग की कि फसलों का जो भी नुकसान हुआ, उसका विभाग आकलन कर किसानों को उचित मुआवजा दे। ताकि किसानों को हुए नुकसान की कुछ भरपाई हो सके।

किसान उमेद बोरा ने कहा की अभी कुछ दिन पूर्व भी प्रदेश में लगातार दो- तीन दिन तक बारिश हुई थी। उस बारिश से भीगी फसल को अभी किसान सुखा ही रहा था, कि रविवार रात फिर बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। धान की फसल भीगने से चावल पूरी तरह टूट जाता है, जिसके बाजार में फसल के मामूली भाव ही मिलते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.