विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पोल्‍स आफ पोल में उत्‍तराखंड में दोबारा बन सकती है भाजपा की सरकार, मिल सकती हैं इतनी सीटें

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 07 Mar 2022 08:30 PM (IST)Updated: Tue, 08 Mar 2022 08:11 AM (IST)

उत्‍तराखंड में पोल्‍स आफ पोल में उत्‍तराखंड में भाजपा की सरकार बनती हुई दिख रही है। आज तक एबीपी न्‍यूज ...और पढ़ें

Image Caption एग्जिट पोल 2022 उत्‍तराखंड में पोल्‍स आफ पोल में भाजपा की सरकार बनती हुई दिख रही है।
Image Caption एग्जिट पोल 2022 उत्‍तराखंड में पोल्‍स आफ पोल में भाजपा की सरकार बनती हुई दिख रही है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्‍तराखंड में पोल्‍स आफ पोल में उत्‍तराखंड में भाजपा की सरकार बनती हुई दिख रही है। आज तक, एबीपी, न्‍यूज 24, टाइम्‍स नाउ और जी न्‍यूज ने जो एग्जिट पोल दिखाए हैं उनके औसत के अनुसार भाजपा को 33 से 38 सीटें मिल रही हैं। आइए आपको अन्‍य दलों को कितनी सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं बतातें। हालांकि असली रिजल्‍ट 10 मार्च को आएगा।

पोल्‍स आफ पोल के अनुसार उत्‍तराखंड में भाजपा को 33 से 38 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है। कांग्रेस की बात करें तो उसे कुल 70 सीटों में से 28 से 33 सीटें मिल सकती हैं। बसपा को एक से दो सीट, आप को एक सीट मिल सकती है। वहीं, अन्‍य में दो से 4 सीट मिल सकती है।

आज तक एक्सिस माई इंडिया सर्वे : भाजपा की बन रही है उत्‍तराखंड में सरकार

आज तक एक्सिस माई इंडिया सर्वे के अनुसार उत्‍तराखंड में भाजपा की सरकार बन रही है। आज तक ने भाजपा को 36 से 46 सीटें, कांग्रेस को 20 से 30 सीटें, अन्‍य को 02 से 05 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है। वहीं, आम आदमी को एक भी सीट नहीं मिल रही है।

एबीपी सी वोटर : कांग्रेस को मिल रही है 32 से 38 सीट

एबीपी सी वोटर के अनुसार उत्‍तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। इसके अनुसार, भाजपा को 26 से 32 सीट, कांग्रेस को 32 से 38 सीट, आप को 00 से 02 सीट, अन्‍य को 03 से 07 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। वहीं, बसपा को एक भी सीट नहीं मिल रही है।

न्‍यूज 24 चाणक्‍या के एग्जिट पोल में उत्‍तराखंड में खिला कमल

न्‍यूज 24 चाणक्‍या के सर्वे के मुताबिक उत्‍तराखंड में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। भाजपा को 43 सीटें, कांग्रेस को 24 सीटें और अन्‍य को तीन सीटें मिलती हुई दिख रही हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत : उत्‍तराखंड में बन रही है खिल रहा कमल

टाइम्स नाउ नवभारत के अनुसार उत्‍तराखंड में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। इसके सर्वे के अनुसार भाजपा को 37 सीटें, कांग्रेस को 31 सीटें, आप को 1 सीटे और अन्‍य को 1 सीट मिलती दिखाई दे रही है।

जी डिजाइनबाक्स : कांग्रेस को मिल रही 35 से 40 सीट

जी डिजाइनबाक्स के मुताबिक उत्‍तराखंड में भाजपा को 26 से 30 सीट, कांग्रेस को 35 से 40 सीट, बसपा को 02 से 03 सीट और अन्‍य को 01 से 03 सीट मिल रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।